Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»साइबर फ्रॉड: बाप ने बेटी की शादी के लिए संजोया पैसा, ठगों ने खाली कर दिया अकाउंट, पढ़े खबर
#ब्रेकिंग न्यूज़

साइबर फ्रॉड: बाप ने बेटी की शादी के लिए संजोया पैसा, ठगों ने खाली कर दिया अकाउंट, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 21, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

छात्रा को बिटकॉइन से अधिक मुनाफा कमाने का ठगों ने दिया प्रलोभन

रामगढ़। साइबर ठग हर उस लालच का फायदा उठाते हैं, जो एक मध्यम वर्गीय परिवार हासिल करना चाहता है। रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति का अकाउंट भी ठगों ने अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर खाली कर दिया। वेस्ट बोकारो निवासी झमन महतो ने अपनी बेटी डोली कुमारी की शादी के लिए लगभग 7 लाख रुपए जमा करके रखे थे। एलआईसी से रकम निकालकर उन्होंने अपनी बेटी डोली कुमारी के खाते में रखें, ताकि उसकी शादी में काम आ सके। डोली रांची में रहकर पढ़ाई करती है। साइबर क्रिमिनल्स ने डोली को पहले व्हाट्सएप कॉल किया और फिर बिटकॉइन में रुपए लगाने का प्रलोभन दिया। उन लोगों ने डोली को यह भी बताया कि बिटकॉइन खरीदने के बाद उसे काफी अधिक मुनाफा होगा। डोली इस झांसे को समझ नहीं पाई। व्हाट्सएप कॉल के बाद शातिर ठगों ने उसे टेलीग्राम पर मैसेज करना शुरू किया। जुलाई महीने में शुरू हुआ यह सिलसिला अगस्त महीने में खत्म हो गया। डोली के अकाउंट में पड़े 6 लाख 85000 बिटकॉइन में लगाने के नाम पर ठगों ने उड़ा लिए। इसके बाद जब डोली उस नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, तो कोई रिस्पांस नहीं मिला। अंत में डोली और उसके पिता झमन महतो बुधवार को वेस्ट बोकारो थाना पहुंचे और साइबर ठगी करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.