बोकारो में हीरे की अंगूठी चोरी के आरोप में दो लोगो को गिरफ्तार किया गया है। जिसका खुलासा बोकारो पुलिस ने की है। सबसे अहम बात है चोरी का आरोप बोकारो स्टील के उप महाप्रबंधक पर लगा है।
क्या है मामला
बोकारो के सेक्टर -04 थाना में पत्रकारों से बात करते हुए सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बताया कि 18 अगस्त 2025 को सेक्टर -04 F के आवास संख्या – 2147 के निवासी 50 वर्षीय नवप्रीत कौर ने अपने रिश्तेदार बीएसएल में डीजीएम पद पर काम करने वाले 34 वर्षीय राजकरण सिंह के साथ मिलकर सोने की हीरे जड़ी अंगूठी Mia by Tanishq से चुरा ली। स्टोर प्रबंधक द्वारा इसकी शिकायत पुलिस को मिली। इसके बाद #CCTVCamera के फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस ने दोनो को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया। डीएसपी के अनुसार हिरासत में आने के बाद इनके बताने पर इनके सेक्टर – 4F के घर चोरी हुई अंगूठी भी बरामद हुई। पुलिस ने इसके साथ वह बुलेट मोटर साइकिल भी जब्त किया है, जिसका उपयोग चोरी के दौरान किया गया था। डीएसपी के नेतृत्व में इस कांड के उद्भेदन में सेक्टर – 04 थाना प्रभारी संजय कुमार, बीएससिटी थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास सहित अन्य पुलिस अधिकारियों का सहयोग रहा।


