Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»बिहार के शराब तस्करों को मुरी का सुरेश सप्लाई करता है नकली शराब
#ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के शराब तस्करों को मुरी का सुरेश सप्लाई करता है नकली शराब

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 20, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जहानाबाद जिले के दो भाई अवैध शराब के धंधे के हैं सरगना

रामगढ़। पुष्पा राज मूवी से इंस्पायर्ड होकर बिहार राज्य के जहानाबाद जिला निवासी मोहम्मद खलील अहमद और नजीर हुसैन ने शराब तस्करी का नया तरीका आजमाया था। वे दोनों जहानाबाद जिले में नकली शराब का बड़ा कारोबार करते हैं। उन्हें झारखंड की राजधानी रांची जिले के मुरी इलाके से नकली शराब की सप्लाई की जाती थी। इस बात का खुलासा रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने किया है। मंगलवार को उन्होंने बताया कि नकली शराब की तस्करी के दौरान जब पिकअप वैन को पकड़ा गया,‌तो कई खुलासे हुए। गाड़ी संख्या जेएच 03 एएस 0790 के मालिक सह चालक मो खलील अहमद ने पूरा राज पुलिस को बयां किया। दोनों भाइयों को मंगलवार को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

सुरेश करता है नकली शराब की सप्लाई

बिहार राज्य के जहानाबाद शहर के पीजी रोड, न्यू मोहल्ला निवासी खलील अहमद अपने छोटे भाई नजीर हुसैन के साथ मिलकर यह कारोबार चल रहा था। रांची जिले के मुरी से सुरेश नामक व्यक्ति उसे शराब की सप्लाई करता है। जब भी बिहार में उन्हें नकली शराब मंगाना होता है, वे लोग मुरी पहुंचते हैं। सुरेश से मिलकर वे लोग उसे पैसे देते हैं सुरेश उनकी गाड़ी में नकली शराब लोड करवा देता है। सोमवार को भी वे लोग मुरी से ही अपने पिकअप वैन में नकली शराब लेकर जहानाबाद के लिए निकले थे। उनकी गाड़ी में रॉयल स्टैग का 500 एमएल वाली 175 बोतल और 600 पीस कैन बियर छुपा कर रखा गया था। इस मामले में खलील अहमद, नजीर हुसैन और सुरेश के खिलाफ रामगढ़ थाने में कांड संख्या 224/25 दर्ज किया गया है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.