Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»शिलापट्ट विवाद: 24 घंटे के अंदर हटा विवादित शिलापट्ट, विधायक से नीचे था सांसद का नाम, सांसद प्रतिनिधि ने उठाया था सवाल, पढ़े खबर
#ब्रेकिंग न्यूज़

शिलापट्ट विवाद: 24 घंटे के अंदर हटा विवादित शिलापट्ट, विधायक से नीचे था सांसद का नाम, सांसद प्रतिनिधि ने उठाया था सवाल, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 1, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

सांसद मनीष जायसवाल का नाम किया गया ऊपर अंकित

रजरप्पा। बीते दिनों गोला प्रखंड के सरगडीह में मुख्यमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत “सरगडीह पी.डब्ल्यू.डी. रोड से सुथरपुर गांव तक” पथ के भूमि पूजन के दौरान सामने आए प्रोटोकॉल उल्लंघन के मामले में विभाग ने त्वरित कार्रवाई की है। शिलापट्ट पर हजारीबाग लोकसभा सांसद मनीष जायसवाल का नाम नीचे लिखे जाने पर हुए विवाद के बाद, विभाग ने पुराने शिलापट्ट को हटाकर नया शिलापट्ट लगा दिया है।

भूमि पूजन के समय मामला आया सामने, प्रोटोकॉल उल्लंघन का आरोप

यह मामला तब सामने आया था जब भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते हुए शिलापट्ट पर सांसद का नाम विधायक के नीचे लिखा गया था। इसे लेकर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ा विरोध जताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया था।

सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने की थी शिकायत

इस घटना के बाद, राजीव जायसवाल ने रामगढ़ के उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद, उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल और ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता बिनोद कुमार से मिलकर इसकी शिकायत की थी और कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के बाद, विभाग ने मामले की गंभीरता को समझते हुए संवेदक को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था।

24 घंटे के अंदर विवादित शिलापट्ट को हटा दिया

विभाग ने अपनी कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए 24 घंटे के अंदर विवादित शिलापट्ट को हटा दिया और उसकी जगह एक नया शिलापट्ट लगा दिया है, जिस पर प्रोटोकॉल का पालन करते हुए जनप्रतिनिधियों का नाम सही क्रम में लिखा गया है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट होता है कि सरकारी कार्यक्रमों में प्रोटोकॉल का पालन करना अनिवार्य है और किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवेदक की गलती, नया शिलापट्ट लगाने का विभाग ने दिया था आदेश

विभाग ने स्पष्ट कहा कि भूमि पूजन का कार्यक्रम विभाग का कार्यक्रम नहीं था, और उस दिन विभाग का कोई पदाधिकारी भी इसलिए उपस्थित नहीं था ।विभाग ने इसको संवेदक की गलती बताते हुए संवेदक पर नोटिस करते हुए 24 घंटे के अंदर शिलापट्ट बदलने का आदेश दिया था ।इस पर रामगढ़ जिला सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल ने कहा है कि किसी भी हाल में इस तरह का प्रोटोकॉल का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।विभाग और संवेदक दोनों ही इसके लिए दोषी है ।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.