Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»हिंदू नेता की गिरफ्तारी पर उबली भाजपा, किया प्रेस कॉन्फ्रेंस सांसद ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, राजेश सिन्हा को न्याय देने की रखी मांग, एसपी ने क्या दिलाया भरोसा, पढ़े खबर
#ब्रेकिंग न्यूज़

हिंदू नेता की गिरफ्तारी पर उबली भाजपा, किया प्रेस कॉन्फ्रेंस सांसद ने एसपी को सौंपा ज्ञापन, राजेश सिन्हा को न्याय देने की रखी मांग, एसपी ने क्या दिलाया भरोसा, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 27, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

राष्ट्र विरोधी ताकतों को संरक्षण दे रही सरकार : सांसद

रामगढ़। जिले के भुरकुंडा से हिंदू नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी के बाद भाजपा उबल पड़ी है। रविवार के शाम सांसद मनीष जायसवाल रामगढ़ पहुंचे और उन्होंने राज्य सरकार पर राष्ट्र विरोधी ताकतों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला का सहयोग करना हिंदू नेता राजेश सिन्हा को भारी पड़ गया। उन्होंने एक ऐसे अपराधी को पड़कर पुलिस को सौंपा था, जो आदिवासी महिला का यौन शोषण कर रहा था। उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पुलिस की लापरवाही से आरोपी आफताब अंसारी थाने से भागा और दुर्घटना का शिकार हो गया। लेकिन राज्य सरकार के मंत्रियों और सत्ता में शामिल नेताओं ने दबाव बनाकर अनैतिक तरीके से निर्दोष हिंदू नेता को साजिश का शिकार बनाया। रामगढ़ पुलिस ने इस मामले में राजेश सिन्हा पर जो कार्रवाई की, उसकी भाजपा कड़ी भर्त्सना करती है।

अपराधियों को पकड़वाना है अपराध तो हम करेंगे रोज

कांग्रेसी नेताओं के द्वारा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर टिप्पणी की गई थी। सांसद मनीष जायसवाल ने उस टिप्पणी का भी करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि एक आदिवासी महिला के साथ अन्याय हुआ और अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने की थी। सभी भाजपाई और समाजसेवी भी यही काम करते हैं। अगर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करना बड़ा अपराध है, तो ऐसे अपराध हम रोज करेंगे।

पुलिस ने अपराध के मामले को बनाया सांप्रदायिक

सांसद मनीष जायसवाल ने रामगढ़ पुलिस पर आपराधिक मामले को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस आदिवासी महिला ने यौन शोषण करने और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था, उस मामले में कार्रवाई नहीं हुई। उसे मामले में दो आरोपी थे, जिसमें एक अर्शी गार्मेंट दुकान का मालिक शमीम अंसारी भी था। दूसरा आरोपी आफताब अंसारी था जो दुर्घटना का शिकार हो गया। शमीम अंसारी पर पहले भी कई गंभीर आरोप लगे हैं और प्राथमिक की भी दर्ज हुई है। उसकी गिरफ्तारी नहीं होना पुलिस की कार्यशैली पर भी प्रश्न चिन्ह खड़ा करता है। जिन लोगों ने पुलिस पर दबाव बनाया वे लोग समाज फैलाना चाह रहे हैं।

सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी : विधायक

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी ने कहा कि झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। एक विशेष समुदाय के दबाव में निर्दोष राजेश सिन्हा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की कार्रवाई बेहद संदेहास्पद है। उन्होंने कहा कि इस गिरफ्तारी की घोर निंदा हो रही है। अगर पुलिस अभिलंब उन्हें रिहा नहीं करती है, तो वह भी जोरदार आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि एक आदिवासी महिला का यौन शोषण होता है। उसने थाने में प्राथमिक की भी दर्ज कराई। उसके समर्थक थाना परिसर में जिला प्रशासन के खिलाफ ही नारेबाजी करते हैं। खुद को आदिवासी की सरकार बताने वाली हेमंत सोरेन की सरकार में ही आदिवासी महिला को न्याय न दिलाकर, उल्टा निर्दोष लोगों पर कार्रवाई हो रही है। उन्होंने कहा कि झूठे और बेबुनियाद आरोप लगाकर गलत तरीके से रामगढ़ पुलिस दबाव में आकर काम कर रही है।

ये थे शामिल

इस मौके पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, रणंजय कुमार, रंजीत पांडे, राजीव जायसवाल, शीतल सिंह, रूपा कुमारी, राजू चतुर्वेदी, रंजन फौजी, धनंजय कुमार पुटुस, सरदार अनमोल सिंह, विजय जायसवाल, सूर्यवंश श्रीवास्तव सहित कई भाजपा नेता शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.