रामगढ़। थाना से फरार आफताब अंसारी के मामले में आईजी के निर्देश पर एसपी अजय कुमार ने रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार सिंह और ओडी पदाधिकारी सलीमुद्दीन खां को निलंबित कर दिया है। वन्ही प्रहरी संत्री में तैनात गृहरक्षक अजय करमाली और नीमा चंद्र महतो को रामगढ़ थाना से सेवा मुक्त कर दिया गया है । साथ ही थाना प्रभारी प्रमोद कुमार सिंह पर अनुशासनिक कार्रवाई शुरू करने का निर्देश दिया गया है।
पुलिस ने जारी किया सीसीटीवी फुटेज, भागते नज़र आ रहा है आफताब
इधर पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज जारी किया है। पुलिस ने बताया कि आफताब थाने में तैनात कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जो सीसीटीवी फुटेज उसे भागते स्पष्ट देखा जा सकता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


