Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»गुमला से बड़ी खबर: पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर, एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद
#ब्रेकिंग न्यूज़

गुमला से बड़ी खबर: पुलिस और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, जेजेएमपी के तीन उग्रवादी ढेर, एके-47 और दो इंसास राइफल बरामद

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 26, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

एजेंसी
गुमला। जिला के घाघरा थाना क्षेत्र के लावादाग जंगल में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) के तीन उग्रवादियों को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया है। नक्सल विरोधी इस अभियान में गुमला जिला की घाघरा, बिशनपुर और गुमला थाना पुलिस के साथ-साथ झारखंड जगुआर के जवान भी शामिल रहे।

एक एके-47 और दो इंसास राइफल

इस संयुक्त अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने मौके से तीन हथियार भी बरामद किया है। बरामद हथियारों में एक एके-47 और दो इंसास राइफल शामिल हैं। गुमला के पुलिस अधीक्षक (एसपी) हरीश बिन जमा ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि जेजेएमपी के कमांडर दिलीप लोहरा दस्ते के साथ इस क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद पुलिस ने एक टीम का गठन किया और इलाके की घेराबंदी शुरू की गई। उग्रवादियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में तीन उग्रवादी जंगल में ही मारे गए। उनके पास से एसएलआर के अलावा भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।

अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद

एसपी ने बताया कि पुलिस ने अब तक तीन उग्रवादियों का शव बरामद कर लिया गया है। पुलिस द्वारा एक शव की पहचान की जा चुकी है। मुठभेड़ में मारे गये एक उग्रवादी की पहचान जेजेएमपी के सब जोनल कमांडर दिलीप के रूप में हुई है। क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

—————

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.