Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»गुमला»पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक सहित 3 गिरफ्तार
गुमला

पुलिस ने किया देह व्यापार का भंडाफोड़, मकान मालिक सहित 3 गिरफ्तार

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 24, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गुमला: गुमला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां गुमला थाना की पुलिस ने शहर में देह व्यापार से जुड़ें मामले का खुलासा किया है. इस मामले में पुलिस ने तीन महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. इस संबंध में थानेदार महेंद्र कुमार करमाली ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई हुई.जानकारी के अनुसार, थानेदार ने कहा कि बीती रात महिला थानेदार अंकिता कुमारी साहू द्वारा सदर थाना क्षेत्र के लालडीपा स्थित अनिल किंडो के घर पर अवैध देह व्यापार कराये जाने की सूचना मिली. इसके बाद छापेमारी एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में महिला पुलिस के साथ पहुंचने पर सोसो जोड़ाडाड़ लालडीपा स्थित अनिल किंडो के घर पर बाहर एक महिला को कमरे के बाहर पाया गया.इसके बाद पुलिस ने घर पर छापामारी की. घर की तलाशी लेने पर एक 34 वर्षीय पुरुष और 28 साल व 40 साल की दो अन्य महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में कम कपड़े के साथ पाये गये. हालांकि, इस दौरान एक अन्य पुरुष मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक चीजें, हंटर बियर के खाली बोतल और आरएस शराब की बोतल के अलावा 12 हजार 950 रुपये कैश जब्त किया है.इधर, पुलिस की पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि करीब एक माह से इस घर में देह व्यापार का काम चल रहा था. एक महिला ने जानकारी दी कि अनिल किंडो द्वारा उन्हें देह व्यापार करने के बदले कैश दिया जाता था. तय रेट के अनुसार ग्राहक को सेवा देते थे.वहीं, गिरफ्तार अनिल किंडो से पूछताछ करने पर पता चला कि एक अन्य महिला के साथ मिलकर दोनों लड़की मंगवाते थे. फिर, पैसा कमाने के उद्देश्य से घर में युवकों को बुलाकर देह व्यापार का धंधा करते थे. इस मामले को लेकर धारा 272, 292 के तहत मामला दर्ज करते हुए घर के मालिक अनिल के अलावा तीन अन्य महिला को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया गया है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

गुमला में दिखा 22 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत

January 29, 2026

चैनपुर थाना प्रभारी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ACB ने की कार्रवाई

January 21, 2026

शिक्षा विकास की पूंजी, इसके बिना राज्य का विकास संभव नहीं : राष्ट्रपति

December 30, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.