पलामू। मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में हाल के दिनों में घटित चेन स्नेचिंग की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पलामू पुलिस द्वारा अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए ठोस पहल की गई है। इसी क्रम में छह मोटरसाइकिल सवार अपराधियों की तस्वीरे लगी एक वांटेड का पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें अज्ञात बाइक सवार अपराधियों की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये की नगद इनाम राशि देने की घोषणा की गई है। जिले की एसपी रिष्मा रमेशन ने बुधवार को पोस्टर जारी कर स्पष्ट किया कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम और पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। यह इनाम सटीक और उपयोगी सूचना देने वाले को ही दिया जाएगा, जिससे अपराधियों की गिरफ्तारी में मदद मिल सके। एसपी ने आम जनता से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अपराध नियंत्रण में सहयोग करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना तुरंत शहर थाना, मेदिनीनगर को दें। इसके लिए सदर एसडीपीओ का मोबाइल नम्बर 94317 06240, शहर थाना प्रभारी का मोबाइल नम्बर 94317 06249 और 8271762101 और नियंत्रण कक्ष का मोबाइल नम्बर 7070452955 के साथ साथ टोल फ्री नम्बर 112 पर दे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


