Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पलामू»डिक्की तोड़कर रुपया उड़ाने वाला उच्चक्का चढ़ा पलामू पुलिस के हत्थे, एसपी रेशमा रमेशन ने दी जानकारी
पलामू

डिक्की तोड़कर रुपया उड़ाने वाला उच्चक्का चढ़ा पलामू पुलिस के हत्थे, एसपी रेशमा रमेशन ने दी जानकारी

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJune 29, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पलामू। पलामू के ज्वेलरी दुकान के सामने खड़ी बाइक के डिक्की से गहनों से भरा बैग उड़ाने में शामिल इंटरस्टेट गिरोह के दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है. आरोपी में एमपी के विशाखापट्टनम जिले के नातवरम थाना क्षेत्र के गुमड़ी कोन्डा निवासी आवला दुर्गा प्रसाद और ओडिशा के गंजम जिले के असका थाना क्षेत्र के कोराटोली निवासी अवला बलराम का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर करीब 135 ग्राम सोना, 1150 ग्राम चांदी, दो मोबाइल और प्लसर मोटरसाइकिल (AP40AH 0565) पुलिस ने बरामद किया है.

शुक्रवार को घटना की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि सोना महल दुकान के मालिक अरुण प्रसाद सोनी के आवेदन के आधार पर 21 जून को प्राथमिकी (कांड संख्या-84/25) दर्ज की गई थी, जिसमें बताया गया कि उनकी दुकान के सामने खड़ी बाइक की डिक्की से दो अज्ञात चोरों ने गहनों से भरा बैग चोरी कर लिया.
मामले को लेकर तत्काल छापामारी दल का गठन किया गया. इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर चैनपुर थाना क्षेत्र के लादी गांव में एक घर में संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिली. पांकी एसडीपीओ मनोज कुमार झा के नेतृत्व में गठित छापामारी दल मौके पर छापामारी कर इंटरस्टेट गिरोह के दो अपराधी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के पास से लूटे गए गहने एवं अन्य सामान बरामद किया गया. अवला बलराम का आपराधिक इतिहास रहा है, आरोपी के विरुद्ध बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कजरा थाना (कांड सं0-202/2023) और ओडिसा के नायागढ़ थाना (कांड सं0-627/2019) में मामला दर्ज है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, 6 साल से कर रहा था ठगी

January 3, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली

December 26, 2025

जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.