रायपुर। बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम रायपुर में आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में झारखंड के रामगढ़ जिले के कुजू निवासी प्रवीण कुमार ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। फाइनल मुकाबले में प्रवीण ने तेलंगाना के खिलाड़ी को शानदार अंदाज में हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को चौंकाया और झारखंड के लिए गौरव का क्षण लाया।
झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने दी बधाई
झारखंड एमेच्योर स्पोर्ट्स किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ने प्रवीण कुमार को इस उपलब्धि पर बधाई दी है। अध्यक्ष बी.सी. ठाकुर और कार्यकारी अध्यक्ष बिनय सिन्हा ने इसे राज्य के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


