Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»रामगढ़ में आतंक मचा रहे कोढ़ा गैंग का सरगना रामकुमार गिरफ्तार
#ब्रेकिंग न्यूज़

रामगढ़ में आतंक मचा रहे कोढ़ा गैंग का सरगना रामकुमार गिरफ्तार

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 19, 20254 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देसी कट्टा लेकर रांची रोड रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा था अपराधी

रामगढ़। शहर में चोरी और छिंतई की वारदातों से आतंक मचाने वाला कोढ़ा गैंग का पर्दाफाश हो गया है। रामगढ़ थाना प्रभारी डॉ पीके सिंह ने प्रसिद्ध कोढ़ा गैंग के सरगना रामकुमार यादव उर्फ अमन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने एक साथी के साथ रांची रोड रेलवे स्टेशन पर किसी वारदात को अंजाम देने पहुंचा था। इसी दौरान उसे गिरफ्तार करने में पुलिस सफल रही। इस मामले की जानकारी शनिवार को रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार कोढ़ा गैंग के सरगना राम कुमार यादव के पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा गोली, तीन खोखा, 9 एमएम का दो जिंदा गोली,‌ चोरी किए गए सोने के चेन का टूटा हुआ हिस्सा, चोरी की बाइक, मास्टर चाबच आदि बरामद हुआ है।

पुलिस को देखकर भागने का किया प्रयास

एसपी अजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात कोड गैंग के सरगना रामकुमार यादव उर्फ अमन कुमार अपने दोस्त राहुल कुमार यादव के साथ रांची रोड रेलवे स्टेशन पहुंचा था। उन लोगों के पास हथियार थे, इसलिए किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की योजना भी बना चुके थे। पुलिस को जैसे ही सूचना मिली छापेमारी शुरू हुई ।पुलिस टीम को देखकर काले रंग के अपाचे बाइक पर बैठकर राम और राहुल भागने लगे। पुलिस ने उस बाइक का पीछा किया। इसी दौरान इफीको को गेट के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में राम यादव जख्मी हो गया। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति जंगल झाड़ी का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा।

कोढ़ा गैंग अब दूसरे राज्य में बेंचता है चोरी का सामान

एसपी अजय कुमार ने बताया कि कोढ़ा गैंग ने अपने अपराध के तरीके में कुछ बदलाव किया है। पहले गैंग के सदस्य चोरी और छिंतई की घटनाओं को अंजाम देने के बाद लोकल मार्केट में ही उसे बेचते थे। लेकिन अब उन्होंने अपने संगठित अपराध के सदस्यों को और अधिक सतर्कता बरतना सिखा दिया है। गैंग के कुछ सदस्य सिर्फ चोरी और छिंतई करते हैं और उसके दूसरे सदस्य चोरी का सामान लेकर तत्काल दूसरे प्रदेश में चले जाते हैं। इस वजह से सामान की बरामदगी होना मुश्किल हो जाता है।दूसरे प्रदेश में जाते ही चोरी का सामान बड़ी आसानी से वह बेंच देते हैं।

पटना से चुराया बाइक, रामगढ़ में महिलाओं का छीन रहे थे चेन

रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि रामकुमार यादव और उसके साथियों ने मिलकर पटना से बाइक चोरी की थी। उनके पास अपाचे बाइक बीआर 01जेए 6454 बरामद हुआ है। लेकिन उनके निशान देही पर दो फर्जी नंबर प्लेट भी बरामद हुए हैं। इसके अलावा 2000 रुपय, मास्टर की, रिंच आदि भी मिला है। जांच के दौरान आज यह स्पष्ट हुआ की अपाचे बाइक भी चोरी की ही है।

कटिहार से आकर झारखंड में मचा रहे आतंक

बिहार राज्य के कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा थाना क्षेत्र के नया टोला जुराबगंज निवासी रामकुमार यादव ने दहशत की कहानी भी बयां की है। वे लोग बिहार से झारखंड आकर यहां आतंक मचा रहे हैं। उनके गैंग में कई लोग हैं जिनकी भूमिका भी पहले से ही तय रखी गई है। झारखंड में गोविंदपुर कोडरमा बोकारो सेक्टर 4 मांडू कोजू रामगढ़ और गया जिले के टेकारी थाना क्षेत्र में राम यादव कई वारदातों में शामिल रहा है।

गोरियारीबाग और थाना चौक में भी महिलाओं को बनाया शिकार

कोढ़ा गैंग ने गोरियारी बाग और थाना चौक में भी महिलाओं को शिकार बनाया। राह चलती महिलाओं के गले से चेन छीनकर वे भाग निकलते थे। पूछताछ के दौरान रामगढ़ थाना क्षेत्र में चोरी और छिंतई की कई वारदातों में राम यादव ने अपने संलिप्तता स्वीकार की है।

टीम में ये थे शामिल

रामगढ़ थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर डॉ पी के सिंह, सब इंस्पेक्टर उपेंद्र कुमार, सुमंत कुमार राय, राजेश मुंडा, बीरबल हेंब्रम, आरक्षी बबन राम, बासुदेव मरांडी, मिथलेश यादव, हवलदार राकेश कुमार शामिल थे।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.