रांची। एक तेज़ रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार (गाड़ी संख्या JH01FT8365) जो रांची की ओर जा रही थी कार अचानक अनियंत्रित होकर काला माहादेव के समीप खेतों में जा घुसी और पलट गई। हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार में केवल ड्राइवर ही सवार था, जो हादसे के वक्त नशे की हालत में था। इसी कारण वाहन पर से उसका नियंत्रण हट गया और गाड़ी सीधे खेतों में जा पलटी। ग्रामीणों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और ड्राइवर को गाड़ी से बाहर निकाला।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


