Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»पलामू»17 जुलाई को झारखंड के इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद, BDO-CO को अलर्ट रहने के निर्देश
पलामू

17 जुलाई को झारखंड के इस जिले में सभी स्कूल रहेंगे बंद, BDO-CO को अलर्ट रहने के निर्देश

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

मेदिनीनगर (पलामू)-पलामू जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की अध्यक्ष सह उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में बुधवार को उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक आयोजित की गयी. इसमें लगातार हो रही बारिश से उत्पन्न हालात पर पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया गया. परिस्थितियों को देखते हुए 17 जुलाई को पलामू जिले के सभी विद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया गया. लगातार बारिश को देखते हुए सभी बीडीओ-सीओ को निर्देश दिया गया है कि वे अपने संबंधित क्षेत्र में लगातार निगरानी करें और नदी किनारे बसने वाले गांवों के पास चिन्हित किए गए सुरक्षित स्थानों पर आवश्यकतानुसार प्रभावित परिवारों को शरणस्थली में रखेंगे. इसके साथ ही सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने का निर्देश दिया गया. पलामू जिले में पिछले 18-19 घंटे से लगातार बारिश हो रही है.

जल जमाव को पंप के जरिए खत्म करने के निर्देश

उपायुक्त ने सहायक नगर आयुक्त को शहर में जगह-जगह होने वाले जलजमाव को मोटर पंप के जरिए पानी निकासी को लेकर निर्देशित किया. इस कार्य में एक अलग से एक डेडीकेटेड टीम को लगाने को कहा. उपायुक्त ने कहा कि अगर कहीं पेड़ गिर जाता है तो उसे हटाने की भी मुकम्मल व्यवस्था करें. उपायुक्त ने बारिश के मद्देनजर सिविल सर्जन को डेंगू-चिकनगुनिया को फैलने से रोकने को लेकर सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने को कहा.

जलजनित बीमारियों से आमजनों को जागरूक करने का निर्देश

बरसात के मद्देनजर बैठक में सांप काटने एवं जलजनित बीमारियों से संबंधित चर्चा की गयी. पाया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी लोग अंधविश्वास के कारण सांप काटने के बाद घरेलू उपचार एवं झाड़-फूंक में अपना कीमती समय बर्बाद कर देते हैं जिसके कारण उनकी मृत्यु हो जाती है. सिविल सर्जन एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आपस में बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए इस विषय पर लोगों को जागरूक करने का निर्णय लिया गया.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार, 6 साल से कर रहा था ठगी

January 3, 2026

गैंगस्टर प्रिंस खान के दो शूटर चढ़े पुलिस के हत्थे, जेवर कारोबारी से करने पहुंचे थे वसूली

December 26, 2025

जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

December 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.