Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#ब्रेकिंग न्यूज़»पुलिस को सफलता: 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी सहित दो नक्सली ढेर
#ब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस को सफलता: 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी सहित दो नक्सली ढेर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

बोकारो: बोकारो जिले के गोमिया के जागेश्वर विहार थाना अंतर्गत बिरहोरडेरा के जंगल में आज बुधवार की सुबह पुलिस और भाकपा माओवादी संगठन के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 25 लाख के इनामी नक्सली कुंवर मांझी सहित दो नक्सलियों को मार गिराया है. मुठभेड़ में कोबरा 209 बटालियन का एक जवान भी गंभीर रूप से घायल हो गया. इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के क्रम में जवान शहीद हो गये. दोनों नक्सलियों के शव को सुरक्षा बल ने बरामद कर लिया हैं. मुठभेड़ में मारे गए एक नक्सली की पहचान झारखंड के कुख्यात हार्डकोर नक्सली 25 लाख का इनामी कुंवर मांझी के रूप में हुई है. घायलों एवं मृतक के शवों को ले जाने के लिए बीएसएफ का हेलिकॉप्टर स्वांग एयरपोर्ट पर उतरा है.

सुबह 5 बजे हुआ सुरक्षा बल और नक्सलियों का आमना -सामना

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह को इंटेलिजेंस इनपुट के माध्यम से सूचना मिली थी कि क्षेत्र में नक्सलियों की मूवमेंट हो रही है. खुफिया सूचना पर पुलिस ने गुरुवार के अगले सुबह बिरहोरडेरा के जंगली क्षेत्र में सर्च अभियान शुरू किया. सुबह लगभग 5 बजे सुरक्षा बल और नक्सलियों का आमना -सामना हुआ. इसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गयी.

एके-47 राइफल बरामद, सर्च अभियान जारी

मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है. सर्च अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने दोनों मृतक नक्सलियों के शव को बरामद कर लिया है. इनमें से एक नक्सली वर्दी में था, जबकि दूसरा सामान्य कपड़ों में था. घटनास्थल से एक एके-47 राइफल भी बरामद की गई है. इलाके में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान अभी भी जारी है. पुलिस सर्च अभियान चला कर अन्य नक्सलियों की तलाश कर रही है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

भारत पूरी तरह से सुरक्षित हाथों में है, दुश्मन के लिए हमेशा तैयार हैं नौसेना : नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी

January 23, 2026

अवैध खनन पर आवाज उठाना पड़ा भारी, थाने में शिकायत, जेएलकेएम नेता रवि महतो को जान का खतरा, पढ़े पूरी खबर

January 15, 2026

राउरकेला में 9 सीटर विमान क्रैश, नौ लोग थे सवार

January 10, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.