Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»पत्नी बाथरूम में मोबाइल पर करती थी बात तो पति ने कर दी हत्या
देश-विदेश

पत्नी बाथरूम में मोबाइल पर करती थी बात तो पति ने कर दी हत्या

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 6, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

गुरुग्राम,। घरेलू झगड़े में पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने रविवार को बताया कि आरोपी ने पूछताछ में हत्या की बात स्वीकारी है। आरोप है कि उसकी पत्नी बाथरूम में किसी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था।

पुलिस के अनुसार 16 जून को पुलिस थाना सेक्टर-7 मानेसर की पुलिस टीम को ढाणा गांव में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां पहली मंजिल पर बने एक कमरे में बेड पर एक महिला का शव पड़ा था। महिला की पहचान रूपा देवी निवासी गांव बर्गव जिला बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। फिंगरप्रिंट, एफएसएल, सीन-ऑफ-क्राइम की पुलिस टीमों व ड्यूटी मजिस्ट्रेट को घटनास्थल पर बुलाकर शव व घटनास्थल का निरीक्षण कराया। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले किया गया। घटनास्थल पर मौजूद मकान मालिक ने पुलिस टीम ने एक लिखित शिकायत देकर कहा कि 22 मई 2025 को एक व्यक्ति राजकुमार अपनी पत्नी रूपा और दो बच्चों विपिन व अफुल के साथ किराए पर रहने आया था। उन्हें प्रथम तल पर बना कमरा नंबर-31 किराए पर दे दिया। राजकुमार और रुपा देवी कम्पनी में नौकरी करते थे। मकान के केयर टेकर ने दो दिन पहले बताया था कि रुपा देवी व राजकुमार का झगड़ा हुआ है। 16 जून 2025 को केयर टेकर ने फोन करके बताया कि जब वह सफाई कर रहा था तब राजकुमार का लडक़ा विपिन बाहर खड़ा था। केयर टेकर ने विपिन से कमरे के बाहर लगी कुंडी खुलवाई तो रुपा देवी बेड पर मृत अवस्था मे पड़ी हुई दिखी। उसके सिर पर चोट लगी हुई थी। वह खून से सनी हुई थी। शक है कि रुपा देवी की हत्या उसके पति राजकुमार ने की है। इस शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू की। पुलिस ने महिला के पति राजकुमार (47) निवासी गांव बर्गवा, जिला बरेली (उत्तर-प्रदेश) को केएमपी एक्सप्रेस-वे के पास से काबू किया।

पूछताछ में आरोपी राजकुमार ने बताया कि 15/16 जून की रात को उसकी पत्नी रुपा की बाथरूम से किसी की से बात करने की आवाज सुनी। 10 मिनट बाद जब वह बाथरूम से बाहर आई तो उसने पूछा किस से बात कर रही थी। तब वह गुस्से में आ गई और बोली तुम मेरी निगरानी ही रखना। इसी बात पर दोनों की कहासुनी हुई। इसी दौरान उसने साथ में पड़ी ईंट उठाकर रूपा के सिर में दो वार किए। वह बेड पर गिर गई।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.