साहिबगंज/भोगनाडीह। जिले के बरहेट प्रखंड में स्थित सिदो – कान्हु के जन्मस्थली भोगनाडीह में ग्रामीण और पुलिस के बीच झड़प की खबरें आ रही है। सूत्रों के हवाले से कई ग्रामीणों की घायल होने की सूचना है तो वही पुलिस बल के भी कई जवान घायल होने की सूचना है। उसमें से दो जवान का फिलहाल इलाज बरहेट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
सूत्रों के मुताबिक खबर है कि संतालों के तीर से दो जवान जख्मी हुए हैं,सूत्र बता रहे है कि कुल्हाड़ी से भी ग्रामीणों द्वारा पुलिस पर प्रहार किया गया है जिससे पुलिस जवान गम्भीर रूप से घायल हुआ है। वहीं पुलिस ने भी गोली और आंसू गैस के गोले छोड़े हैं। भोगनाडीह में वर्तमान स्थिति काफी तनावपूर्ण है। किसी की भी हताहत की वास्तविक सूचना नहीं मिल पायी है। सूत्रों के अनुसार पुलिस के तीन से अधिक जवान तीर और कुल्हाड़ी से जख्मी हुए हैं, वंही पुलिस ने मामला को काबू में लाने हेतु बल का प्रयोग करते हुए आंसू गैस का प्रयोग किया है।
भोगनाडीह में कार्यक्रम के लेकर शुरू हुआ विवाद
बताते चले कि विगत कुछ दिनों से प्रशासन और ग्रामीण के बीच हूल दिवस के कार्यक्रम के आयोजन को लेकर खिंचतान चल रही थी। सिदो कान्हु के छठे वो वंशज मंडल मुर्मू स्थानीय स्टेडियम में 30 जून हूल दिवस के मौके पर कार्यक्रम करना चाहते थे। उन्होंने इसकी लिखित सूचना प्रशासन को दी, लेकिन प्रशासन ने कार्यक्रम करने की इजाजत नहीं दी थी। इसके बाद वहां के ग्रामीण नाराज हो गये और प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
ग्रामीणों के आक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने कार्यक्रम करने की मौखिक रूप से इजाजत दी थी, लेकिन प्रशासन के द्वारा देर रात इनके मंच को नुकसान पहुंचा गया। मंडल मुर्मू का कहना है कि उन्होंने प्रशासन से लिखित परमिशन देने का आग्रह किया, बावजूद उनके कार्यक्रम में बाधा डाला जा रहा था।बताते चले कि खबर लिखे जाने तक बेकाबू हालात काबू में पुलिस द्वारा कर लिया गया है।


