रामगढ़। रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र से बड़ी घटना सामने आ रही है।यहां गश्ती दल में शामिल होमगार्ड जवान को एक तेज वाहन ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे होमगार्ड जवान की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। हालांकि होमगार्ड के जवान को सदर अस्पताल ले जाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
क्या है मामला, कैसे घटी घटना, देखे रिपोर्ट
जानकारी के अनुसार कुजू पुलिस की गश्ती टीम सोमवार के अहले सुबह करीब 3:30 बजे नया मोड़ फोरलेन मुख्य चौराहा के निकट गश्ती कर रही थी।
शौच जाने के लिए सडक पार कर रहा था सुरेन्द्र मेहता
इसी दौरान गश्ती दल में शामिल पदाधिकारी को होमगार्ड के जवान ने शौच जाने के लिए बोलकर निकले। इसी दौरान होमगार्ड के जवान सुरेंद्र कुमार मेहता सड़क पार कर रहे थे। तभी तेज गति से आ रहा 709 वाहन अपने चपेट में ले लिया। जिससे होमगार्ड के जवान को लेफ्ट सीना, हाथ और सर पर गंभीर चोट लगी।
सुरेंद्र को सदर अस्पताल लेकर पहुंचे अधिकारी, लेकिन डॉ ने कर दिया मृत घोषित
आनन-फानन में दल में शामिल पदाधिकारी और कुजू ओपी प्रभारी आशुतोष कुमार सिंह एवं बेस्ट बोकारो ओपी प्रभारी दीपक कुमार सिंह होमगार्ड के जवान को लेकर सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
परिजनों का रो रोकर बुरा हाल
घटना की सूचना होमगार्ड के जवान के परिजनों को दे दी गई है। सूचना पाकर परिजन सदर अस्पताल रामगढ़ पहुंचे हैं। जहां उनका रो-रो कर बुरा हाल है।
जवान को मारने के बाद दुकान में घुसा वाहन
वाहन का रफ्तार इतना तेज था कि एक दुकान में जाकर घुस गाया। जिसके बाद वाहन का चलाक भागने में सफल रहा। पुलिस वाहन को जब्त कर लिया है।


