बोकारो/रामगढ़। कोयले का काला कारोबार का नया जादूगर मार्केट में आ गया है। उसका नाम है मुरारी, मुरारी मतलब काले कारोबार का बेताज बादशाह, पिछले आठ माह से कोयला माफिया से लेकर प्लांट में जबरदस्त पकड़ बना लिया है। जिधर हाथ डाल रहा है, उधर कोयले की खेप हाथ लग जा रहा है। जिसका उदाहरण आपको रात में देखने को कभी मिल सकता है।
गाड़ी नम्बर 4478 से रात में निकलता है मुरारी!
सूत्रों ने बताया कि मुरारी तस्कर के गाड़ी संख्या 4478 में सवार होकर चलता है। इसका हनक रात को देखने लायक होता है। दर्जनों तस्करों के साथ मिलकर अवैध कोयला लदे ट्रेलर को सुरक्षित प्लांट पहुंचाता है।
रामगढ़ कोर्ट के पास लगता है मजमा!
कारोबार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि मुरारी का काफिला लंबी होती होती। इसका आदमी रामगढ़ के हर बॉर्डर पर होता है। खासकर रामगढ़ कोर्ट इसका अड्डा है। यही से गाड़ियो को रिसीव कर प्लांट ले जाता है। सबसे बड़ी बात है कि अगर इसका बात कोई इग्नोर किया तो उसका नुकसान तय है। जिसके कारण कोई भी कोयला तस्कर इससे बहस नहीं करता है और इसी के इशारे पर चलने में भलाई समझता है।
बरकाकाना, कुजू और रामगढ़ के प्लांट पर है जबरदस्त पकड़
सूत्रों ने बताया कि मुरारी का सेटिंग काफ़ी हार्ड है। उसकी पकड़ जबरदस्त है। ख़ास कर कुजू, रामगढ़ और बरकाकाना के प्लांट में इसकी जबरदस्त पकड़ है। उसके एक फ़ोन से तीनों जगह के प्लांट का दरवाजा सेकेंडों में खुल जाता है। उसकी तगड़ी सेटिंग के कारण ही अवैध कारोबार लंबे समय से चल रहा है और प्लांट में अवैध कोयला गिराया जा रहा है। जिसे रोकने की हिम्मत किसी में नहीं है।
बुधवार की रात 15 ट्रेलर अवैध कोयला पहुँचा प्लांट!
सूत्रों ने बताया कि बारिश की धार जैसे ही कमजोर पड़ा है। वैसे ही अवैध कारोबार का रफ़्तार बढ़ने लगा है। बताया गया कि बुधवार की रात बोकारो के महुआटांड से 15 ट्रेलर में अवैध कोयला लदवाकर कोयला तस्कर प्लांट पहुंचाया है। जिसमें रामगढ़ के प्लांट में 8, बरकाकाना में चार और कुजू के प्लांट में तीन ट्रेलर अवैध कोयला गिराया गया।


