उत्तर प्रदेश। चर्चित पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या और उनके पति आलोक मौर्या के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है. इस बार मामले में नया ट्विस्ट आया है, क्योंकि आलोक मौर्या ने अपनी पत्नी ज्योति से गुजारा भत्ता मांगने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख किया है।
क्या है पूरा मामला
आलोक मौर्या, जो पंचायत विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, जिन्होने अपनी पत्नी और पीसीएस अधिकारी ज्योति मौर्या पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका दावा है कि ज्योति का होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे के साथ करीबी रिश्ता है. आलोक ने यह भी आरोप लगाया था कि ज्योति ने उन्हें धोखा दिया और तलाक की धमकी दी. इतना ही नहीं, उन्होंने ज्योति और मनीष पर उनकी हत्या की साजिश रचने का भी इल्जाम लगाया था।
कैसे शुरू हुआ मामला, जाने पूरा सच
मामले की शुरुआत साल 2010 में ज्योति और आलोक की शादी से हुई. आलोक ने 2009 में सरकारी नौकरी हासिल की थी और अपनी पत्नी ज्योति को पढ़ाई-लिखाई और पीसीएस की तैयारी के लिए पूरा सहयोग दिया. साल 2015 में ज्योति का चयन पीसीएस अधिकारी के रूप में हुआ. आलोक के मुताबिक, सब कुछ 2020 तक ठीक चल रहा था, लेकिन इसके बाद मनीष दुबे की एंट्री ने उनके रिश्ते में दरार डाल दी।


