Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»धनबाद»वज्रपात से बचाव पर क्या बोल गए डीसी धनबाद, पढ़े खबर
धनबाद

वज्रपात से बचाव पर क्या बोल गए डीसी धनबाद, पढ़े खबर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 17, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

धनबाद.मानसून के दौरान वज्रपात की घटनाएं कई बार जानलेवा साबित होती हैं. इसे लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने बुधवार को जिलेवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोग बारिश और मेघ गर्जना के दौरान पूरी सावधानी बरतें. बेवजह घर से बाहर न निकलें. बारिश के समय लोग अक्सर खुले स्थान, ऊंचे पेड़ों, मोबाइल टावर या बिजली के खंभों के पास खड़े हो जाते हैं, इससे वे वज्रपात की चपेट में आ सकते हैं. ऐसे में सतर्कता और जागरूकता ही बचाव है.

बिजली गिरने के दौरान मोबाइल फोन, छतरी का इस्तेमाल न करें

उन्होंने वज्रपात से बचने के लिए कई सावधानियां बरतने की सलाह दी. कहा कि बिजली गिरने के दौरान मजबूत छत वाले पक्के मकान में रहने, घरों में तड़ित चालक (लाइटनिंग अरेस्टर) लगवायें, बिजली के उपकरणों को तुरंत बंद कर दें. इसके अलावा यदि वाहन में सवार हैं तो सुरक्षित स्थान पर रुकें, टेलीफोन, मोबाइल टावर, टीवी टावर और बिजली के पोल से दूरी बनाने, किसी इकलौते पेड़ के नीचे शरण न लेने, जंगल में हैं तो कम ऊंचे व घने पेड़ों के नीचे रहने, नंगे पैर फर्श या गीली जमीन पर खड़े न होने, मोबाइल फोन और छतरी का प्रयोग बादल गर्जन के दौरान न करें, खेतों में काम कर रहे किसान व मजदूरों को बारिश के दौरान सूखे व सुरक्षित स्थान पर जाने जैसे सावधानियां बरतने की सलाह दी. उपायुक्त ने लोगों से मौसम की चेतावनियों को गंभीरता से लेने और अपनी व अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए निर्देशों का पालन करने की अपील की.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

प्रिंस खान के खिलाफ धनबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कई इलाकों में खंगाला जा रहा है गुर्गे को

January 12, 2026

BBMKU में राज्यपाल ने छात्रों को नवाजा, बोले- डिग्री नहीं जिम्मेदारी की शुरुआत है शिक्षा

December 26, 2025

रोड जाम मामले में धनबाद कोर्ट पहुंचे विधायक जयराम महतो, प्रशासन और सरकार पर साधा निशाना

December 15, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.