देवघर। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत कुमार रविवार को देवघर पहुंचे।देवघर एयरपोर्ट पर जिले के अधिकारियों ने न्यायाधीश का स्वागत किया। एयरपोर्ट से निकलने के बाद न्यायाधीश देवघर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां पर उन्होंने कुछ देर विश्राम किया उसके बाद बाबा बैद्यनाथ मंदिर पहुंचे।मंदिर में उन्होंने पत्नी के साथ विधि-विधान से भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के साथ त्रिपुरा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अपरेश सिंह, झारखण्ड हाईकोर्ट के जस्टिस एस नारायण मिश्रा भी मौजूद थे।मंदिर में तीर्थ पुरोहितों ने द्वारा न्यायाधीश और उनकी धर्मपत्नी को संकल्प कराया और फिर उसके बाद न्यायाधीश सूर्यकांत कुमार ने द्वादश ज्योतिर्लिंग का जलाभिषेक किया।न्यायाधीश को पूजा कराने के दौरान तीर्थ पुरोहितों के साथ-साथ मंदिर के मुख्य प्रबंधक रमेश परिहस्त खुद मौजूद रहे और विधि-विधान के साथ न्यायाधीश और उनकी धर्म पत्नी को पूजा करवाई।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


