
रामगढ़। कुजू स्थित श्रीराम पावर प्लांट में आग से झूलसे नेतलाल ठाकुर की मौत इलाज के दौरान हो गई है। उनकी मौत की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीण काफी उग्र हो गए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण नेतलाल ठाकुर की मौत हुई है। क्योंकि प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था का घोर उल्लंघन किया गया है। प्रबंधन कभी भी मजदूरों की हित नहीं सोचती है। जिसके कारण श्रीराम पावर प्लांट में आए दिन घटना घटने रहती है और मजदूरों की जान चली जाती है।
50 लाख के मुआवजे की मांग पर प्लांट के सामने बैठे ग्रामीण
नेतलाल ठाकुर की मौत के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। ग्रामीण नेतलाल के मौत की सूचना के बाद श्रीराम पावर प्लांट के मुख्य द्वार के बाहर जुटने लगे है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे विकास चंद्र पटेल ने कहा कि नेतलाल ठाकुर की मौत प्रबंधन की लापरवाही का नतीजा है। प्लांट प्रबंधन मृतक के परिजनों को 50 लाख का मुआवजा, योग्यता के आधार पर एक व्यक्ति को नियोजन और बीस हजार पेंशन देने की मांग की है। फिलहाल ग्रामीण मांगों के समर्थन में प्लांट के मुख्य द्वार के सामने डटे हैं।


