Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»राज्य में नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज, प्रशांत सिंह का नाम टॉप वन में !
झारखंड

राज्य में नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज, प्रशांत सिंह का नाम टॉप वन में !

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 5, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi :  झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता के इस्तीफा सौंपने के बाद से नए डीजीपी को लेकर कयासों का दौर तेज है। पुलिस विभाग के हर वर्ग में यह बात चर्चा का विषय बना हुआ है। सभी अपने नए डीजीपी के आने का इंतजार कर रहे है। मंगलवार की देर शाम के बाद से झारखंड के नए डीजीपी की रेस में सिर्फ दो लोगों के नाम का जिक्र है। पहला नाम आईपीएस प्रशांत सिंह, जबकि दूसरा नाम है एम.एस भाटिया का। वर्तमान में प्रशांत सिंह डीजी मुख्यालय के पद पर है, तो एम.एस भाटिया डीजी होमगार्ड। अब देखना है कि किसके नाम पर मुहर लगती है।

आईपीएस अनुराग गुप्ता ने सौंपा लिखित इस्तीफा

आईपीएस अनुराग गुप्ता के पद छोड़ने की खबर अब हकीकत में बदल गई है। अनुराग गुप्ता ने यह इस्तीफा मंगलवार की देर शाम मुख्यमंत्री आवास में सौंपा है। इस प्रकरण के बाद से सियाशी हलचल तेज हो गई है। सत्रों का कहना है कि अनुराग गुप्ता का इस्तीफा को स्वीकार कर लिया गया है। वहीं, नए डीजीपी को लेकर मंतव्य लिया जा रहा है। फिलहाल झारखंड पुलिस डीजीपी विहीन चल रहा है, लेकिन जल्द इस मामले में किसी भी समय बड़ी खबर आ सकती है।

आईपीएस अनुराग गुप्ता वर्ष 2022 में प्रमोट हुए थे डीजी रैंक में

अनुराग गुप्ता को वर्ष 2022 में पुलिस महानिदेशक (डीजी) के रैंक में प्रोमोशन मिली थी। प्रोमोशन के बाद अनुराग गुप्ता डीजी ट्रेनिंग बनाये गये थे।. झारखंड सरकार ने 26 जुलाई 2024 को उनको झारखंड का प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया था। चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें इस पद से हटा दिया गया। फिर 28 नवंबर 2024 में उनको फिर से झारखंड का डीजीपी बनाया गया।तीन फरवरी 2025 को अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बना दिया गया था। झारखंड सरकार ने अनुराग गुप्ता को नियमित डीजीपी बनाने की जो अधिसूचना जारी की थी, उसमें इस बात का कोई उललेख नहीं है कि उनका कार्यकाल कब से शुरू होगा। इस अधिसूचना में सिर्फ इतना ही लिखा है कि अनुराग गुप्ता का कार्यकाल ‘महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक, झारखंड (पुलिस बल प्रमुख) का चयन एवं नियुक्ति नियमावली 2025’ के नियम 10 (1) के अनुरूप होगा। नियमावली के अनुसार डीजीपी का कार्यकाल दो वर्ष का होगा।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.