कार्ड दिखाने के बाद भी टोल कर्मियों ने टीम को नहीं जाने दिया, टोल कर्मियों ने कहा किसी एसीबी को नहीं जानते, पुलिस ने तीन टोल कर्मियों को हिरासत में लिया
गोला। गोला के सोसो खुर्द स्थित टोल प्लाजा में टोल कर्मियों ने एसीबी टीम के साथ हाथपाई कऱ दिया। मामला टोल भुगतान को लेकर बताया जा रहा है। बताया गया कि रविवार की रात को एसीबी के अधिक सरकारी वाहन में सकार होकर धनबाद से रांची की और आ रहे थे। सोसो खुद में एसीबी की टीम को टोल कर्मियों ने रोक दिया। अपना परिचय कार्ड दिखाने के बाद भी टोल कर्मी वाहन को नहीं जाने दिया। टोल कर्मी टोल लेने पर अड़े रहे। टोल कर्मियों ने कहा कि किसी एसीबी को नहीं जानते। देखते ही देखते मामला हाथपाई तक उतर आया। टोल कर्मियों ने एसीबी की टीम के साथ हाथपाई कऱ दिया। इसकी जानकारी टीम ने रामगढ़ डीएसपी को दूरभाष पर दिया। मामले पर त्वरित करवाई करते हुए गोला पुलिस ने तीन टोल कर्मियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कऱ रही है। बताया गया कि टोल कर्मियों के आतंक से वाहन मालिक परेशान है। प्रत्येक दिन टोल कर्मी किसी न किसी के साथ हाथापाई कर देते हैं।


