हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों का नंगा नाच
रामगढ़/हजारीबाग। हजारीबाग के चरही थाना क्षेत्र में कोयला तस्करों का नंगा नाच देखने को मिल रहा है। कोयला तस्कर बड़े पैमाने अवैध खनन करवा रहा है। अवैध खनन करवाकर भंडारित कोयला स्थानीय प्लांट में भेज रहा है। कोयला तस्करों के करतूत से राज्य सरकार को भारी क्षति हो रहा है। लेकिन अवैध कारोबार को रोकने में स्थानीय पुलिस कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही है। जिससे तस्करों का मनोबल बढ़ रहा है।
इंदिरा, जोराकाठ और बहरा से हो रहा है भारी मात्रा में अवैध खनन और कारोबार!
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिंडिकेट का मालिक संजय और संजू चरही इलाके पर कब्जा कर लिया है। इसके बिना कोई भी कारोबार नहीं कर सकता है। जिसके कारण ही दोनों मिलकर सभी जगह से काम कर रहा है। कोयला तस्कर थाना क्षेत्र में इंदिरा, जोराकाठ और बहरा से बड़े पैमाने पर कोयला तस्करी कर रहा है। कोयला तस्कर अवैध डिपो बनाकर दिन के उजाले अवैध कोयला का भंडारण कराता है। जिसके बाद भंडारित कोयले को रात के अंधेरे में स्थानीय प्लांट में सप्लाई करता है।
न कोई डर न कोई भय, ताल ठोककर काला कारोबार कर रहा है तस्कर
सूत्रों ने बताया कि कोयला तस्कर पूरे आन बान शान के साथ कोयला तस्करी कर रहा है। सबकुछ दिन के उजाले में स्थाई रूप से कर रहा है । लेकिन स्थानीय पुलिस सहित अन्य विभाग अवैध कारोबार पर कार्यवाही नहीं कर रहा है। जिसके कारण क्षेत्र में तरह के चर्चे होने लगे है। चर्चा है कि कोयला तस्करी हरी झंडी मिलने के बाद ही अपने अवैध कारोबार को अंजाम दे रहा है। इसके लिए नजराना भी पेश किया गया है।
अवैध कारोबार में हो रहा है ट्रेलर और जेसीबी मशीन का इस्तेमाल
कारोबार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अवैध कारोबार केवल नाम का है। अवैध डिपो में कोयला तस्कर सीसीएल कोलियरी के तर्ज पर डिपो में जेसीबी मशीन लगाकर ट्रेलर पर अवैध कोयला लोड कर रहा है। जिससे समझा जा सकता है कि कोयला तस्कर की सेटिंग कितनी ख़तरनाक है।


