लातेहार। लातेहार जिले के कई प्रखंडों को पलामू डीआईजी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें बालूमाथ, चंदवा थाना को भी l डीआईजी नौशाद आलम के द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
जनता से करे बेहतर व्यवहार, फरियादियों के साथ करे न्याय:नौशाद आलम
जिस पर डीआईजी पलामू ने कहा कि मेरे द्वारा चंदवा थाना का निरीक्षण किया गया। इसमें सबसे पहले कई मामलों के अभियुक्त चंदवा थाना के हाजत में बंद है। जिसमे से एक अभियुक्त को बाहर निकाल कर घटना की जानकारी लिया गया और थाना के अंदर साफ सफाई, प्रतिदिन की पुस्तिका थाना में आने वाले आगंतुकों का बैठने के साथ-साथ थाना में बिजली की क्या सुविधा है। उसको लेकर भी चंदवा के थाना प्रभारी रणधीर कुमार से जानकारी प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अभी तक चंदवा थाना में सब चीज ठीक-ठाक है। यहां के पदस्थापित पदाधिकारी भी पुस्तिका देखने से पता चलता है कि वह अच्छे से कार्य कर रहे हैं। सब चीज अप टू डेट देख रहा हूं। रही बात घटना की तो घटना का भी निष्पादन हमारी पुलिस कर रही है और यहां आए हुए जितने भी कॉर्पोरेट हैं। वह सभी लोग पुलिस पर छोड़ देते हैं अपने यहां सुरक्षा व्यवस्था नहीं रखते हैं। पुलिस तो हमारी उनकी सुरक्षा देगी ही परंतु उन्हें भी अपने सुरक्षा के लिए निजी गार्ड रखने की जरूरत है। अगर सभी कंपनियां यहां कार्य कर रही है और कंपनी के बड़े अफसर रांची चले जाते हैं और यहां घटना घटती है तो उनकी भी जिम्मेवारी होती है कि वैसा कार्य नहीं करें। जिससे सुरक्षा नहीं हो सके कंपनियां अपनी सुरक्षा को भी ख्याल रखें। पुलिस को मदद करें। घटनाएं पर पूरा नियंत्रण किया। साथ ही डीआईजी नौशाद आलम में बालूमाथ के फूल बसिया साइडिंग का भी निरीक्षण किया।


