Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»झारखंड में ठंड से मिली राहत, लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी
झारखंड

झारखंड में ठंड से मिली राहत, लेकिन 23 नवंबर के बाद फिर बढ़ेगी सर्दी

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 22, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ी कड़ाके की ठंड से अब लोगों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानी रांची, जमशेदपुर, सरायकेला और रामगढ़ सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी बढ़कर लगभग 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। इसी वजह से लोग अब भारी रजाइयों की जगह हल्के स्वेटर में काम चला रहे हैं।

मौसम केंद्र रांची के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि अगले 48 घंटों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। यानी फिलहाल ठंड का असर कम ही महसूस होगा।

23 नवंबर के बाद फिर पड़ेगी तेज ठंड

मौसम वैज्ञानिक ने चेतावनी दी कि 23 नवंबर के बाद राज्य में दोबारा ठंड बढ़ने वाली है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान गिरते ही तेज और ठंडी हवाएं ठिठुरन बढ़ा देंगी। आज के मौसम को लेकर उन्होंने बताया कि सुबह लगभग 7 बजे तक घना कोहरा छाया रहेगा। दिन में भी ठंडी हवा चलती रहेगी, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रमुख शहरों का तापमान और AQI (शनिवार के आंकड़े)

राज्य के विभिन्न शहरों में तापमान और वायु गुणवत्ता सूचकांक में अंतर देखने को मिला। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि AQI 213 रहा, जो हवा की खराब गुणवत्ता दर्शाता है। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां AQI 246 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। धनबाद में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रहा, यहां AQI 188 रहा। वहीं बोकारो में तापमान 28 और 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा, और AQI 170 दर्ज किया गया, जो हवा की गुणवत्ता में गिरावट को दर्शाता है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.