गिरिडीह। हजारीबाग के पनतीतरी जंगल में सोमवार की सुबह करीब 6 बजे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ होने की सूचना मिल रही है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। जिन पर कुल 1.35 करोड़ रुपये का इनाम था। मारे गए नक्सलियों में 1 करोड़ रुपये के इनामी सहदेव सोरेन, 25 लाख रुपये के इनामी रघुनाथ हेंब्रेम और 10 लाख रुपये के इनामी बिरसेन गंझू शामिल हैं।
क्या है मामला
पुलिस के अनुसार, यह मुठभेड़ हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र के पनतीतरी जंगल में हुई, जो बोकारो और गिरिडीह जिले की सीमा से सटा है। कोबरा, गिरिडीह और हजारीबाग पुलिस की संयुक्त टीम ने सहदेव सोरेन के दस्ते के साथ यह कार्रवाई की। मौके से तीन एके-47 राइफलें और अन्य सामान बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


