Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»रांची»पीएम आवास योजना ग्रामीण 2.0: सर्वे में 8.91 लाख लाभुकों को आवास की आवश्यकता
रांची

पीएम आवास योजना ग्रामीण 2.0: सर्वे में 8.91 लाख लाभुकों को आवास की आवश्यकता

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 28, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण 2.0 के लिए राज्यभर में 8,91,213 लाभुकों का सर्वेक्षण कर लिया गया है. यानि सर्वे में इतने लाभुकों के पास अपना पक्का घर नही है. ऐसे में इन्हें पक्का घर उपलब्ध कराने के लिए अब सभी लाभुकों का सत्यापन्र कार्य भी प्रारंभ किया गया है. करीब डेढ़ लाख से अधिक लाभुक सत्यापित भी किए जा चुके हैं. यह प्रयास हो रहा है कि अगले माह अगस्त तक सारे लाभुकों को सत्यापित किया जाये. लाभुक सत्यापन के बाद योग्य लाभुकों को आवास देने के लिए भारत सरकार के समक्ष डिमांड किया जायेगा. केंद्र से पीएम आवास ग्रामीण 2.0 करने की मंजूरी दी गयी है, इसके तहत प्रत्येक वित्तीय वर्ष आवास निर्माण का लक्ष्य आवंटित किया जायेगा. बता दें कि, पीएम आवास ग्रामीण के पहले चरण का भी कार्य अभी चल रहा है, बड़े पैमाने पर आवास का निर्माण का काम झारखंड में बाकी है. अब पीएम आवास योजना ग्रामीण 2.0 से शेष लाभुकों को आवास योजना का लाभ दिया जायेगा. प्रति आवास दो लाख रुपये दिए जायेंगे. शौचालय के लिए अलग से राशि दी जायेगी. मनरेगा योजना के साथ अभिषरण निर्माण कार्य कराया जाना है. मनरेगा से निबंधित मजदूरों को आवास निर्माण कार्य में लगाया जायेगा. ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों को पीएम आवास ग्रामीण 2.0 की नियमित समीक्षा करने को कहा है, सत्यापन कार्य तेज करने का भी निर्देश दिया है. विभाग नियमित रूप से इसका प्रतिवेदन सौंपने का निर्देश भी दिया है. बता दें कि, राज्य सरकार इस योजना के अलावा राज्य योजना अबुआ आवास योजना से करीब 6.50 लाख लाभुकों का आवास देने का काम रही है, वहीं बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर आवास योजना से भी ग्रामीण क्षेत्रों में आवास दिया जा रहा है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026

मुख्य सचिव अविनाश कुमार की पत्नी को ईडी का नोटिस, मांगी जमीन घोटाले से जुड़ी जानकारी

January 30, 2026

रांची समेत झारखंड के इन जिलों में आयकर विभाग ने मारा छापा

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.