Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»वाराणसी में Phensedyl कफ सिरप सिंडिकेट का पर्दाफाश, रांची से सप्लाई होने का खुलासा
झारखंड

वाराणसी में Phensedyl कफ सिरप सिंडिकेट का पर्दाफाश, रांची से सप्लाई होने का खुलासा

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : वाराणसी में कोडीन फास्फेटयुक्त कफ सिरप (Phensedyl) की अवैध बिक्री करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का खुलासा हुआ है। जांच में पता चला कि रांची स्थित थोक दवा कंपनी मेसर्स शैली ट्रेडर्स ने 2023-25 के दौरान उत्तर प्रदेश के 93 थोक विक्रेताओं को लगभग 100 करोड़ रुपये की प्रतिबंधित कफ सिरप सप्लाई की। इनमें अकेले वाराणसी के 26 दवा विक्रेता शामिल हैं।

जांच में सामने आया कि यह सिंडिकेट कफ सिरप का इस्तेमाल नशीले पदार्थ के रूप में करने वालों को अवैध रूप से उपलब्ध करवा रहा था।

इस मामले में ड्रग इंस्पेक्टर जुनाब अली ने शनिवार देर शाम कोतवाली थाने में 28 दवा विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। प्रमुख आरोपी में शुभम जायसवाल और उनके पिता भोला प्रसाद के नाम शामिल हैं। प्रशासन अब सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से कार्रवाई कर रहा है।

मध्य प्रदेश और राजस्थान में कोडीन फास्फेट युक्त कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत के बाद औषधि प्रशासन विभाग लगातार कफ सिरप के स्टॉक की जांच में था। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि शैली ट्रेडर्स ने वाराणसी में करीब 50 करोड़ रुपये की Phensedyl कफ सिरप की सप्लाई की।

इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त ने किया। जांच में पाया गया कि विक्रेताओं के पास विक्रय का कोई रिकॉर्ड नहीं था। इसके बाद रांची के 2 और वाराणसी के 26 थोक विक्रेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पलामू में कम भीड़ देखकर SP ने खुद किया रक्तदान

November 16, 2025

हजारीबाग जेल में बंद कैदी खेमलाल महतो की इलाज के दौरान मौत, परिवार ने जेल प्रशासन पर लगाया लापरवाही का आरोप

November 16, 2025

राज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे

November 16, 2025
© 2025 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.