Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»राज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे
झारखंड

राज्य के मजदूरों के लिए सात राज्यों में प्रवासन सहायता केंद्र खोले जाएंगे

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरNovember 16, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi : झारखंड के लाखों मजदूर काम के लिए राज्य से बाहर जाते हैं और कई बार वे समस्याओं का सामना करते हैं। ऐसी मुश्किलों से निपटने के लिए राज्य सरकार सात राज्यों के आठ शहरों में प्रवासन सहायता केंद्र खोलने की योजना बना रही है।

केंद्र खुलने वाले शहर

  • तमिलनाडु: तिरुपुर, चेन्नई
  • महाराष्ट्र: पुणे
  • कर्नाटक: बेंगलुरू
  • तेलंगाना: हैदराबाद
  • गुजरात: अहमदाबाद
  • राजस्थान: नीमराना
  • दिल्ली

ये योजना झारखंड की पिछली सरकार के दौरान तत्कालीन श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा बनाई गई थी, और अब इसे धरातल पर लागू किया जा रहा है। केंद्रों का संचालन निजी एजेंसियों के माध्यम से होगा और इनके शुरू होते ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा।

केंद्रों में उपलब्ध सुविधाएं

  • संबंधित राज्यों में रोजगार और रहने की जानकारी
  • पीएफ, ईएसआईसी, बैंक खाता, पहचान पत्र, वेतन पर्ची, ओवर टाइम भुगतान, आधार कार्ड और श्रम कानून से संबंधित मामलों में सहायता
  • कार्यस्थल पर पहचान सत्यापन और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराना
  • नियुक्ति पत्र, नियोक्ता से पत्र, प्रशिक्षु स्वीकृति सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों के लिए नियोक्ताओं के साथ समन्वय

सरकार ने कहा है कि अगर किसी मजदूर को दूसरे राज्य में समस्या आती है तो प्रवासन सहायता केंद्र संबंधित राज्य सरकार और प्रशासन से समन्वय स्थापित करके मदद करेगा।श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग ने यह प्रस्ताव तैयार किया है ताकि राज्य के मजदूरों को बाहर काम करते समय सुरक्षा और सुविधा मिल सके।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.