.हिरणपुर। उपायुक्त मनीष कुमार ने गुरुवार शाम हिरणपुर में आकर सड़क , नाली आदि का जायजा लिया। वही हिरणपुर पुराने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित राजस्व शिविर में प्रमाणपत्रों का वितरण भी किया गया। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी साइमन मरांडी , बीडीओ टुडू दिलीप , अंचलाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह भी उपस्थित थे। डीसी ने वन विभाग कार्यालय निकट उतरकर सड़क का निरीक्षण किया । जहां से पैदल चलकर थाना तक पहुंचे। जहां डीबीएल कोल कम्पनी द्वारा सड़क में किये गए मरम्मती कार्य का भी जायजा लिया। जहां किये गए कार्यो से संतुष्ट न होकर डीसी ने कम्पनी के पदाधिकारी को दूरभाष पर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि मरम्मती कार्य को अच्छे ढंग से करे। इसके बाद सड़क के दोनों ओर स्थित नालियों का निरीक्षण किया। इस दौरान जहां जहां नाली निर्माण की आवश्यकता है, इससे अवगत हुए। जिससे कि सड़क में पानी की बहाव न हो सके। उन्होंने पदाधिकारियो को त्वरित आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया ।इसके बाद डीसी पुराने प्रखण्ड कार्यालय परिसर में आयोजित राजस्व शिविर में शामिल हुए । जहां लाभुको के बीच जाति , आय प्रमाणपत्र , जमीन की मोटेशन , एलपीसी , निलामपत्र , पारिवारिक लाभ आदि का वितरण किया गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


