Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»देश-विदेश»NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”
देश-विदेश

NCERT बदलाव पर ओवैसी का भाजपा पर हमला, बोले – “विभाजन के लिए मुसलमान नहीं, सावरकर और माउंटबेटन जिम्मेदार”

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरSeptember 14, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

देश-विदेश…ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने NCERT पाठ्यक्रम में बदलाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है और मुसलमानों को भारत के विभाजन का दोषी ठहराया है, जबकि असल में जिम्मेदार लोग कुछ और थे।

पत्रकारों से बातचीत में ओवैसी ने कहा, “इस भाजपा सरकार ने NCERT का पाठ्यक्रम बदल दिया है और हमें विभाजन के लिए दोषी ठहरा दिया गया है। जबकि मुसलमानों ने नहीं, सावरकर ने सबसे पहले विभाजन की मांग की थी। माउंटबेटन और उस समय की कांग्रेस सरकार जिम्मेदार थी। हम कैसे दोषी हो सकते हैं?”

ओवैसी ने यह भी आरोप लगाया कि NCERT से महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े तथ्य भी हटा दिए गए हैं, खासतौर पर यह कि गांधी की हत्या नाथूराम गोडसे ने क्यों की थी।

यह बयान उस समय आया है जब NCERT ने ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के तहत नया मॉड्यूल जारी किया है, जिसमें जिन्ना, कांग्रेस नेतृत्व और लॉर्ड माउंटबेटन को विभाजन के लिए दोषी ठहराया गया है।

इस बीच, भाजपा नेता और असम विधानसभा के उपाध्यक्ष नुमाल मोमिन ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तुलना जिन्ना से कर दी। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी आज जिन्ना जैसी भूमिका निभा रहे हैं। वह भारत की अखंडता के लिए खतरा बन चुके हैं।”

मोमिन ने कहा कि जिन्ना ने सबसे पहले विभाजन की मांग की, कांग्रेस ने उसे स्वीकार किया और माउंटबेटन ने उसे लागू किया। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस हमेशा देश को बांटने की राजनीति करती रही है।

इसके अलावा, राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जब भी राहुल गांधी विदेश जाते हैं, देश की छवि को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करते हैं। उनकी सोच और विचारधारा देश की एकता के खिलाफ है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

JPSC ने जारी किया 14वीं सिविल सर्विस परीक्षा नोटिफिकेशन, जानें कितने पदों में होगी भर्ती

January 30, 2026

अनिल अंबानी ग्रुप को तगड़ा झटका, ईडी ने अटैच की 1,885 करोड़ की संपत्ति

January 29, 2026

पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, दोनों बेटों ने दी मुखाग्नि

January 29, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.