Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»आफताब अंसारी मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल पर बोले रामगढ़ एसपी: पुलिस पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कर रही है कार्यवाई
#Trending

आफताब अंसारी मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल पर बोले रामगढ़ एसपी: पुलिस पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कर रही है कार्यवाई

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 27, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

आफ़ताब अंसारी मामले में पुलिसिया कार्रवाई पर उठे सवाल पर बोले रामगढ़ एसपी: पुलिस पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कर रही है कार्यवाई

रामगढ़। जिले में दो दिनों से माहौल काफी अशांत होता दिखाई दिया है। एक तरफ थाने से फरार युवक आफताब अंसारी की दामोदर नदी में लाश मिली। दूसरी तरफ एक हिंदू नेता राजेश सिन्हा की गिरफ्तारी हुई। सारा मामला एक आदिवासी महिला के यौन शोषण से शुरू हुआ और बेहद गंभीर होता चला गया। एक तरफ कांग्रेसी नेताओं ने थाने का घेराव कर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। दूसरी तरफ भाजपा नेता ने भी पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल खड़े किए। इन सब के बीच रविवार की शाम रामगढ़ एसपी अजय कुमार ने भी पूरी कार्रवाई से मीडिया को अवगत कराया। रामगढ़ थाने में जांच करने पहुंचे एसपी अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि अभी तक जो भी कार्रवाई हुई है, वह पुख्ता सबूत के आधार पर किया गया है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ अनावश्यक कार्रवाई नहीं की गई है।

सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

एसपी अजय कुमार ने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर विद्वेष फैलाने वालों पर भी कार्रवाई होगी। उन्होंने बताया कि पुलिस को ऐसे कई वीडियो और फोटो मिले हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पहले भी रामगढ़ जिले के युवाओं से अपील की गई है कि सोशल मीडिया का उपयोग विवेक के आधार पर करें। गलत तरीके से सोशल मीडिया का उपयोग समाज में विद्वेष पैदा करता है और वह गहरी खाई बन जाती है। अभी भी सोशल मीडिया पर अनावश्यक पोस्ट हो रहे हैं। पुलिस की उन सभी सोशल मीडिया अकाउंट पर निगाह है। सभी की सूची तैयार की जा रही है। रामगढ़ शहर में अगर सामाजिक ताना-बाना बिखरता है, तो उन सभी लोगों पर कार्रवाई होगी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.