Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»खबर बोल एक्सक्लूसिव: फ़ॉरेस्ट क्लियरेंस के शर्तों का निर्ममता से उल्लंघन कर रही एनटीपीसी, दो सदस्यीय जांच कमिटी का विस्फोटक रिपोर्ट
#Trending

खबर बोल एक्सक्लूसिव: फ़ॉरेस्ट क्लियरेंस के शर्तों का निर्ममता से उल्लंघन कर रही एनटीपीसी, दो सदस्यीय जांच कमिटी का विस्फोटक रिपोर्ट

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 21, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

हजारीबाग/रामगढ़। हज़ारीबाग़ जिले के बड़कागांव में एनटीपीसी पंकरी बरवाडीह कोल परियोजना के लिए भारत सरकार द्वारा फॉरेस्ट  क्लियरेंस  स्टेज दो के शर्तों का उल्लंघन कर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन किए जाने की सुनवाई एनजीटी कोलकाता में सुनवाई के बीच वन विभाग के दो सदस्यीय जांच कमिटी की रिपोर्ट सामने आने के बाद वन विभाग में हड़कंप मच गया है। वन संरक्षक हजारीबाग के द्वारा बीते साल नवम्बर में दो सदस्यीय जांच कमिटी की रिपोर्ट फरवरी में दिया गया था। लेकिन उस रिपोर्ट को वन विभाग के अधिकारी दबा के बैठे रहे। अब जब एनजीटी में मामले की सुनवाई चल रही है और वन विभाग द्वारा जवाब नहीं दिए जाने के पर कोर्ट की फटकार के बाद वन विभाग द्वारा कोर्ट को दिए जाने वाले जवाब पर सबकी नजरें जमी हुई है।

*FC शर्तों का अनुपालन कराना वन विभाग का कर्तव्य/दायित्व होता है- जांच कमिटी

एक्टिविस्ट शनिकांत उर्फ मंटू सोनी ने एनजीटी में मामला दायर करने से पूर्व वन विभाग में भारत सरकार से लेकर राज्य सरकार को कई शिकायतें की थी। वन संरक्षक हजारीबाग के द्वारा बीते साल दो सदस्यीय जांच कमिटी का गठन किया गया था। एसीएफ एके परमार और अभय कुमार सिन्हा जांच कमिटी ने इस वर्ष फरवरी माह में वन संरक्षक को जो रिपोर्ट दिया है,वह काफी चौंकाने वाला है।

एनटीपीसी फ़ॉरेस्ट  क्लियरेंस  के शर्तों का निर्ममता से उल्लंघन कर रही है

रिपोर्ट में लिखा है एनटीपीसी फ़ॉरेस्ट  क्लियरेंस  के शर्तों का निर्ममता से उल्लंघन कर रही है। जिस उद्देश्य से यह शर्त लगाया गया था उसका अब तक उल्लंघन किया जा रहा है। जिसके कारण वन्य जीवों,खासकर हाथी के आवागमन बाधित होने के कारण अब तक दर्जनों आम नागरिक की मौत सड़क दुर्घटना में हो चुकी है और सबसे ज्यादा वन्य जीव प्रभावित हो रहे है ,उनका आवागमन प्रभावित हो रहा है और वन्य जीव भटक कर मानवीय आबादी में घुस जा रहे हैं और मानव जीवन के जान माल,कृषि को नुकसान पहुंचा रहे हैं। साथ ही वनों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। एनटीपीसी EC के शर्तों में संशोधन लेकर सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन कर रहा है। जिसका FC के शर्तों से कोई संबंध नहीं है। क्योंकि EC और FC के शर्त दो अलग-अलग विषय हैं और दोनों डिवीजन के अलग-अलग मानकों के अनुसार शर्तो का पालन करना अनिवार्य किया जाता है। जांच कमिटी ने FC कंडीशन का सख्ती से पालन करने का अनुशंसा करते हुए लिखा है कि उक्त शर्त का अनुपालन कराना वन विभाग का कर्तव्य/दायित्व होता है। इसका उल्लंघन वन अधिनयम 1980 एवं वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत आता हैं ।

*सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन में गड़बड़ियां हो चुकी है उजागर*

एनटीपीसी द्वारा सड़क मार्ग से कोयला ट्रांसपोर्टेशन के दौरान कई गड़बड़ियां पूर्व में उजागर हो चुकी है लेकिन कार्रवाई कुछ नहीं हुई है। जंगल मार्ग से सड़क कोयला ट्रांसपोर्टेशन के कारण एनटीपीसी और ट्रांसपोर्ट एजेंसी के खिलाफ वन विभाग ने तीन मामले दर्ज किए हैं । दो पहिया और तीन पहिया से कोयला ट्रांसपोर्टेशन का खुलासा करते हुए जिला खनन पदाधिकारी द्वारा एफआईआर के लिए बड़कागांव थाना में आवेदन दिया गया,लेकिन आज तक मामला दर्ज नहीं हुआ है। वहीं वन विभाग द्वारा औचक निरीक्षण में ट्रांजिट परमिट चौबीस से तीस घंटा जारी करने की गड़बड़ी को पकड़ा था। जिसमें आशंका लगाया गया था कि एक परमिट से कई खेप कोयला परिवहन किया जाता होगा। लेकिन स्थानीय प्रशासन में प्रभाव के कारण कार्रवाई आज तक नहीं हुई है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.