जमुई …जमुई जिले के बटिया में शनिवार को आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में उस समय हंगामा मच गया, जब मंच पर चढ़ने और अपने-अपने नेताओं के स्वागत को लेकर मंत्री सुमित कुमार सिंह और पूर्व एमएलसी संजय प्रसाद के समर्थक आपस में ही भिड़ गए। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि मंच पर ही दोनों नेताओं के बीच नोकझोंक शुरू हो हुई। इसके बाद समर्थकों में ही जमकर धक्का-मुक्की और हाथापाई भी हो गई।इसके बाद सम्मलेन को बीच में ही रोक दिया गया और फिर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के तौर पर आए केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर और जदयू के वरिष्ठ नेता श्याम रजक को बिना भाषण दिए ही वापस लौटना पड़ गया। स्थिति को बिगड़ते देख वहां तैनात सुरक्षाकर्मियों ने किसी तरह भीड़ को अलग किया और मंच की घेराबंदी कर नेताओं को सुरक्षित बाहर निकाला। हंगामे की बद्दतर स्थिति को देखते हुए, केंद्रीय मंत्री और जदयू नेता ने सभा को संबोधित करना उचित नहीं समझा और सम्मलेन से लौट गए। इस हंगामे में के दौरान लोजपा(आर) नेता संजय मंडल भी मंच पर जगह नहीं मिलने से नाराज दिखे। जिसके बाद उन्होंने भी अपने समर्थकों के साथ कार्यक्रम स्थल को छोड़ दिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


