Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»बेड़ो में युवक की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में
झारखंड

बेड़ो में युवक की हत्या का खुलासा, दो नाबालिग आरोपी हिरासत में

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJanuary 12, 20262 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Ranchi/Bero : बेड़ो थाना क्षेत्र के माठ पहाड़ पंचायत अंतर्गत खुखरा गांव में मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल दो विधि विरुद्ध किशोरों को हिरासत में लिया है। मालूम हो कि 8 जनवरी को खुखरा गांव में एक युवक का शव सिर कुचला हुआ मिला था। इस मामले में मृतक के भाई पवन लकड़ा के लिखित आवेदन पर बेड़ो थाना में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की गई।

मृतक की पहचान हुई

जांच के दौरान मृतक की पहचान मुन्ना उरांव, पिता स्व. सुखदेव उरांव, निवासी हुददू गांव, थाना कैरो, जिला लोहरदगा के रूप में हुई। मृतक के भाई शनिचरवा उरांव ने शव की पहचान की। पुलिस के अनुसार 5 जनवरी को नरौली गांव में मृतक के भाई की शादी हुई थी और उसी दिन से मुन्ना उरांव लापता था।

शादी के दौरान विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया कि शादी समारोह के दौरान मृतक का एक किशोर की प्रेमिका से नजदीकी को लेकर विवाद हुआ था। इसी रंजिश में दोनों नाबालिगों ने सुनियोजित तरीके से मृतक को बुलाया, शराब पिलाई और माठ पहाड़ ले जाकर उसकी हत्या कर दी। पूछताछ में दोनों किशोरों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल फोन, खून लगे कपड़े और घटना में प्रयुक्त केटीएम-200 मोटरसाइकिल बरामद की है।

छापामारी दल में शामिल अधिकारी

इस कार्रवाई में बेड़ो के DSP, पुलिस निरीक्षक, थाना प्रभारी सहित कई पुलिस पदाधिकारी और रिजर्व गार्ड शामिल थे। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.