Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»शिकंजे में मयंक: अमन साहू गैंग को हैंडल करता था मयंक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी थे ताल्लुकात! , पढ़े पूरी खबर
#Trending

शिकंजे में मयंक: अमन साहू गैंग को हैंडल करता था मयंक, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी थे ताल्लुकात! , पढ़े पूरी खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 24, 20254 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

कोर्ट ने नहीं मानी एटीएस के तरफ से रखी गई दलील

अज़रबैजान से रामगढ़ लाया गया कुख्यात अपराधी मयंक सिंह, गया जेल

रामगढ़। अज़रबैजान से पकड़कर एटीएस की टीम ने कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को रामगढ़ कोर्ट लाई। शनिवार को कोर्ट में पेशी के बाद एसीजेएम संदीप कुमार बर्तम की अदालत ने उसे रामगढ़ जेल भेज दिया। इस दौरान एटीएस की तरफ से सहायक लोग अभियोजन द्वारा रखी गई दलील को कोर्ट ने नहीं माना। एटीएस को मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा उर्फ सुनील कुमार का रिमांड नहीं मिल पाया।

एटीएस की तरफ से रखी गई यह दलील

एटीएस की ओर से पक्ष रखते हुए सहायक लोक अभियोजक इंद्रजीत मृणाल आनंद ने अदालत से अनुरोध किया कि मयंक सिंह के खिलाफ झारखंड में 48 मामले दर्ज हैं। उन सभी मुकदमों में बेहतर अनुसंधान की आवश्यकता है। इसलिए मयंक सिंह को पुलिस रिमांड में भेजा जाए। वहीं मयंक सिंह की तरफ से पक्ष रखते हुए अधिवक्ता मोहन महतो ने अदालत को बताया कि पतरातू भदानीनगर कांड संख्या 175/2022 में पुलिस ने अपनी कार्रवाई पूरी कर दी है। मयंक सिंह के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट भी जमा कर दिया है। इसलिए दंड प्रक्रिया संहिता 1973 की धारा 167 के तहत अग्रिम अनुसंधान के लिए पुलिस रिमांड पर नहीं भेजा जा सकता है। एसीजेएम की अदालत में दोनों पक्षों को सुनने के बाद मयंक सिंह को अगले आदेश तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

मयंक सिंह के हाथों में था आपराधिक गिरोह का रिमोट

पुलिस सूत्रों ने बताया कि राजस्थान राज्य के श्रीगंगानगर जिला अंतर्गत नई मंडी घड़साना थाना क्षेत्र के पुरानी मंडी का रहने वाला मयंक सिंह उर्फ सुनील कुमार मीणा और सुनील कुमार बेहद शातिर अपराधी है। वह कई बड़े गिरोह के साथ जुड़ा हुआ है। उन गिरोह का रिमोट भी उसके हाथ में रहा है। झारखंड और छत्तीसगढ़ में मयंक सिंह गैंग से जुड़ कर उसने कई लोगों को धमकी दी। व्यापारियों, ठेकेदारों और अन्य लोगों से रंगदारी मांगी। इसके अलावा उसके ताल्लुकात लॉरेंस बिश्नोई गैंग के साथ भी रहे हैं।

दिलीप दांगी ने दर्ज कराई थी रंगदारी मांगने की प्राथमिकी

रामगढ़ जिले के भदानीनगर ओपी क्षेत्र के रहने वाले आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष और व्यवसाई दिलीप कुमार दांगी ने रंगदारी के प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वर्ष 2022 में उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनके फोन पर मयंक सिंह के द्वारा कॉल किया गया और फिर उनसे रंगदारी मांगी गई। साथ ही उन्हें धमकियां भी मिली थी। इस मामले में पुलिस ने पूरी जांच की और मामले को सत्य पाया। साथ ही पुलिस ने अपराधी मयंक सिंह को पकड़ने के लिए जी तोड़ मेहनत की। लेकिन विदेश भाग जाने के कारण मयंक सिंह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ पा रहा था। इस मामले में एटीएस की टीम ने कार्रवाई की और मयंक को अज़रबैजान से पकड़कर झारखंड ले आई।

रामगढ़ कोर्ट के अंदर और बाहर सुरक्षा के थे कड़े इंतजाम

अमन साहू गैंग को हैंडल करने वाला मयंक सिंह जब गिरफ्तार हुआ तो रामगढ़ में भी हलचल मच गई। शनिवार को जैसे ही यह खबर आई कि एटीएस की टीम उसे लेकर कोर्ट आ रही है, तो सभी अधिकारी सक्रिय हो गए। पुलिस ने व्यवहार न्यायालय के अंदर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। जैसे ही मयंक सिंह को लेकर एटीएस की टीम कोर्ट पहुंची, कोर्ट के दरवाजे बंद कर दिए गए। लगभग 4 घंटे तक मयंक सिंह अदालत में मौजूद रहा। कागज़ी करवाई पूरी करने के दौरान मयंक सिंह को एंटी लैंड माइंस वाहन में बैठ कर रखा गया। इसके अलावा आम नागरिकों का प्रवेश भी कोर्ट के अंदर प्रतिबंधित कर दिया गया। गेट के बाहर भी पुलिस मौजूद थी और किसी को भी वहां खड़े रहने की इजाजत नहीं थी।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.