Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»भारी बारिश से कई नदियां उफान पर ,पुल पर बह रहा बाढ़ का पानी, देखे तस्वीर
झारखंड

भारी बारिश से कई नदियां उफान पर ,पुल पर बह रहा बाढ़ का पानी, देखे तस्वीर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 26, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

पश्चिम सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम जिले में शुक्रवार रात से हो रही लगातार भारी बारिश ने शनिवार को जनजीवन को बुरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। जिले की प्रमुख नदियां जैसे रोरो नदी, देव नदी, नदिया और अन्य छोटी-बड़ी धाराएं उफान पर हैं। बारिश का कहर इतना अधिक है कि कई स्थानों पर नदियों का पानी पुलों के ऊपर से बहने लगा है। इसके बावजूद लोग जान जोखिम में डाल कर उन पुलों को पार कर रहे हैं, जिससे बड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बनी हुई है।

टोंटो प्रखंड के टोपाबेड़ा और टोंटो गांव के बीच बहने वाली देव नदी में बाढ़ के कारण कई ग्रामीण टापू जैसे क्षेत्र में फंसे हुए हैं। नदी का जलस्तर अचानक इतना बढ़ गया कि दोनों गांवों के बीच संपर्क पूरी तरह कट गया है। तेज बहाव के कारण नाव या वैकल्पिक व्यवस्था भी संभव नहीं हो पा रही है। स्थानीय लोग सहायता के लिए प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई राहत कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

चाईबासा शहर का भी बुरा हाल है। पुराने चाईबासा क्षेत्र की कई बस्तियों में पानी घरों में घुस गया है। लोगों का दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है और सामान पूरी तरह भीग चुका है। बिजली आपूर्ति कई क्षेत्रों में बाधित है।

जैतगढ़ स्थित बेतरणी नदी के पुल के नीचे मट्टी कट गया है और सोनूआ जैसे इलाके भी जलजमाव की चपेट में हैं। खेतों में पानी भर गया है, जिससे किसानों की खड़ी फसलें पूरी तरह नष्ट होने की कगार पर हैं। सड़कों पर पानी बहने के कारण कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया है।

स्थिति की गंभीरता के बावजूद अब तक स्कूल बंद करने की कोई घोषणा नहीं की गई है।

जिले के कुछ क्षेत्रों में पुलों पर बाढ़ का पानी बह रहा है। बावजूद इसके, लोग मजबूरीवश या जल्दबाजी में इन्हीं पुलों से गुजर रहे हैं। प्रशासन ने चेतावनी जारी की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

राजधर साइडिंग में फायरिंग के बाद जेसीबी में लगाई आग, कुख्यात राहुल सिंह गैंग ने ली जिम्मेदारी

January 30, 2026

ट्यूशन पढ़ाने निकली महिला अपने दो बच्चों संग लापता, मोबाइल भी बंद

January 30, 2026

झारखंड के नवप्रोन्नत चार डीएसपी को मिली पोस्टिंग… देखें लिस्ट

January 30, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.