Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा बस में प्रसव: देर रात बस में गूंजी किलकारी, रांची आ रही गर्भवती महिला का रास्ते में कराया गया प्रसव, पढ़े खबर
कोडरमा

कोडरमा बस में प्रसव: देर रात बस में गूंजी किलकारी, रांची आ रही गर्भवती महिला का रास्ते में कराया गया प्रसव, पढ़े खबर

डेस्क एडिटरBy डेस्क एडिटरJuly 28, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

डॉक्टर और पुलिस ने मिलकर मानवता का दिया परिचय

कोडरमा। कोडरमा में रविवार की रात डॉक्टर और पुलिस ने मिलकर मानवता की ऐसी मिसाल पेश की, जिसे देख हर कोई उनकी वाहवाही करने लगा. कोडरमा पुलिस व डॉ प्रवीण कुमार ने मिलकर देर रात भारी बारिश के बीच प्रसव पीड़ा से परेशान एक महिला का बस में सुरक्षित प्रसव कराया. प्रसव के बाद जच्चा व बच्चा दोनों सुरक्षित हैं. महिला ने बच्ची को जन्म दिया है. बस में देर रात महिला की डिलीवरी कराए जाने का यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है.

पटना से रांची आ रही थी महिला

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय राधा देवी अपनी मां मीना देवी व बहन के साथ श्री साईं नामक यात्री बस से वैशाली पटना से रांची के कांटाटोली स्थित अपने घर जा रही थी. राधा को 2 अगस्त की डिलीवरी डेट दी गयी थी. इस लिए उसकी मां उसे रांची ले जा रही थी. राधा बस के स्लीपर कोच में सोयी हुई थी. इसी दौरान कोडरमा पास अचानक उसे प्रसव पीड़ा होने लगी. राधा की स्थिति देख बस में बैठे अन्य यात्रियों व परिजनों ने मदद का प्रयास किया, लेकिन राधा की प्रसव पीड़ा बढ़ती चली गयी.

पीसीआर टीम ने की मदद

महिला की स्थिति बिगड़ता देख अस्पताल की तलाश में बस को तिलैया लाकर महिला को यहां किसी अस्पताल में ले जाने का प्रयास किया गया. बारिश के बीच कुछ समझ नहीं आने पर बस चालक ने रांची-पटना रोड पर रेलवे ओवरब्रिज के पास खड़ी पीसीआर टीम से मदद मांगी. पुलिस ने तुरंत पहल की और बस को लेकर महिला को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास शुरू किया गया. रात होने की वजह से दो-तीन अस्पतालों में डॉक्टर नहीं मिले. ऐसे में पुलिस टीम में शामिल ओमप्रकाश व अन्य बस सहित महिला को लेकर बाईपास रोड में संचालित आर्यन हॉस्पीटल पहुंचे और डॉक्टर प्रवीण कुमार से संपर्क किया.

बस में कराया गया सुरक्षित प्रसव

डॉ़ प्रवीण अपने मेडिकल स्टाफ के साथ तुरंत सड़क किनारे खड़ी बस में पहुंचे. महिला की स्थिति देख उसे स्लीपर कोच से उतारकर अस्पताल ले जाना संभव नहीं लगा. इस स्थिति में मेडिकल टीम को बस में ही डिलीवरी कराने का इंतजाम देकर महिला का सुरक्षित प्रसव कराया गया. महिला ने रात करीब 2:40 बजे स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया.

बच्ची की जन्म के बाद खुशी से झूम उठे यात्री

पूरे मामले में पुलिस व डॉक्टर के साथ बस में बैठे यात्रियों की भूमिका भी मानवता का अलग संदेश देती दिखी. जब तक महिला का सुरक्षित प्रसव नहीं हुआ सभी यात्री बारिश के बीच इंतजार करते रहे. बस में महिला को नॉर्मल डिलीवरी के बाद जैसे ही स्वस्थ बच्ची का जन्म हुआ सभी यात्री खुशी से झूम उठे. बाद में जच्चा-बच्चा को अपनी निगरारी में डॉ़ प्रवीण ने अस्पताल में भर्ती कराया. यहां सोमवार को उचित इलाज व परामर्श के बाद महिला को छुट्टी दे दी गयी.

राधा की पहले से है एक पुत्री

राधा की मां मीना देवी ने प्रभात खबर को बताया कि डिलीवरी का डेट दो अगस्त दिया गया था. मुझे भी पथरी का ऑपरेशन करवाना था. ऐसे में सोचा कि बेटी को साथ ले आएंगे तो उसका भी यहां ठीक से देखरेख हो जाएगा, पर रांची आने के क्रम में प्रसव पीड़ा के बाद पुलिस व डॉ प्रवीण ने पूरी मदद की. मेरी बेटी का बस में सुरक्षित प्रसव कराया. मीना ने बताया कि राधा का पति मुंबई में मजदूरी का काम करता है. राधा को पहले से एक पुत्री है.

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

डकैती करने वाले तीन अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार, लूट का सामान खरीदने वाला दुकानदार भी धराया

August 28, 2025

तस्वीर लेने गया युवक फिसला, हाथी ने सूंड से उठाकर पटक कर मार डाला

July 23, 2025
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.