Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»अंतिम जोहार बाबा: सड़के सुनसान, गांव खामोश, अपने लाल के अंतिम झलक पाने को रास्ता निहारता नेमरा, पढ़े खबर
#Trending

अंतिम जोहार बाबा: सड़के सुनसान, गांव खामोश, अपने लाल के अंतिम झलक पाने को रास्ता निहारता नेमरा, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरAugust 5, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

अपने लाल के अंतिम दर्शन के लिए शोक के समुंद्र में डूबा नेमरा

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पैतृक गांव नेमरा में होगा अंतिम संस्कार

नेमरा गांव में लगा मंत्री से लेकर अधिकारियों तक का तांता, तैयारी पूरी


नेमरा। झारखंड के लाल दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने 81 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में सोमवार को उनका निधन हो गया‌। रामगढ़ जिले के नेमरा गांव में अपने लाल का अंतिम दर्शन करने के लिए गांव के लोग शोक में डूबे रहे। सोमवार को जैसे ही शिबू सोरेन के निधन की खबर गांव में पहुंची, लोग हतप्रभ रह गए। वे तो बहा पर्व के लिए बाबा शिबू सोरेन का इंतजार कर रहे थे। उन्हें तो पूरा विश्वास था कि वह चिकित्सीय इलाज के बाद स्वस्थ होकर एक बार फिर वे बहा पर्व में शामिल होंगे। लेकिन विधाता के आगे किसी की नहीं चली। अपने लाल के मुखड़े के अंतिम दर्शन के लिए पूरा नेमरा गांव शोक के समुंद्र में डूबा रहा। गांव की हर गली में पसरा सन्नाटा साफ संकेत दे रहा था कि आदिवासियों का नेतृत्वकर्ता आज दुनिया से विदा हो गया है। आदिवासियों का कोई ऐसा पर्व और त्योहार नहीं था जब शिबू सोरेन अपने पूरे परिवार के साथ नेमरा गांव में उपस्थित नहीं होते थे। उनकी हाजिरी लोगों के दिलों में एक नया जोश पैदा करती थी। आज गांव का हर एक सदस्य उस ऐतिहासिक पुरुष को दिल से नमन करता हुआ दिखाई दिया।

बढ़की नाल तट पर होगा अंतिम संस्कार

दिशोम गुरु शिबू सोरेन का पार्थिव शरीर मंगलवार की दोपहर उनके पैतृक गांव नेमरा में पहुंचेगा। यहां गांव वाले उस ऐतिहासिक महापुरुष का अंतिम दर्शन करेंगे। झारखंड राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाने वाले शिबू सोरेन के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार उनके घर के पास ही होगा। उनके घर के पीछे बढ़की नाला तट पर अवस्थित श्मशान घाट पर उन्हें मुखाग्नि दी जाएगी।

मंत्री से लेकर अधिकारियों तक का लगा तांता

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पिता दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद नेमरा गांव में लोगों का जमावड़ा लग गया। यहां झारखंड राज्य के मंत्री से लेकर अधिकारियों तक का तांता लग रहा। सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार सोनू नेमरा गांव पहुंचे और वहां की तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने गांव में पहुंचे रामगढ़ डीसी फ़ैज़ अक अहमद मुमताज, एसपी अजय कुमार, डीडीसी आशीष अग्रवाल सहित अन्य अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली। जिस स्थान पर दिशोम गुरु का अंतिम संस्कार होगा वहां की व्यवस्था कैसी होगी, इस पर भी चर्चा की। अंतिम संस्कार के दौरान लगभग 50000 से अधिक की संख्या में लोग पहुंचेंगे। देश के कोने-कोने से आने वाले मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं के अलावा आम जनता का भी जमघट यहां लगेगा। उन सभी लोगों के लिए गांव और निकटवर्ती स्थान पर होने वाली व्यवस्था के बारे में भी जानकारी हासिल की।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.