कुजू। ओपी क्षेत्र के बुढ़ाखाप (करमा) स्थित आलोक स्टील फैक्ट्री गेट के सामने 22 घंटे से ठेका कर्मी मजदूर महिला का शव पड़ा हुआ हैं। इधर, जेएलकेएम समर्थित नेता व कार्यकर्ता, ग्रामीण व परिजनों द्वारा 30 लाख रुपया मुआवजे, पेंशन एवं आश्रित परिवार को नौकरी देने की मांग को लेकर पहली वार्ता विफल के बाद अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी है। जानकारी के अनुसार, बुढ़ाखाप, करमा निवासी आशो देवी (57वर्ष) पति रामेश्वर महतो आलोक स्टील फैक्ट्री में बतौर ठेका महिला मजदूर थी। आशो देवी को सोमवार की दोपहर कार्य के दौरान अचानक उन्हें सीने में दर्द शुरू हुआ। घटना की सूचना पर फैक्ट्री प्रबंधन द्वारा इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया। इधर, मामले की जानकारी पर परिजनों और ग्रामीणों द्वारा उन्हें गंभीर स्थिति में बेहतर इलाज के लिए रांचीरोड स्थित दी होप अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को महिला आशो देवी ने दम तोड़ दिया। आशो देवी की मौत की सूचना के बाद परिजन, ग्रामीण एवं जेएलकेएम समर्थित नेता कार्यकर्ता आश्रित परिवार को मुआवजा और नौकरी दिलाने की मांग करते हुए शव के साथ बुधवार की शाम करीब 6 बजे फैक्ट्री गेट के सामने अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए। वहीं, कुजू पुलिस की अगुवाई में ग्रामीण, परिजन और प्रबंधन के बीच हुई पहली त्रिपक्षीय वार्ता विफल रही। परिजनों द्वारा भारी बारिश के बीच टेंट लगाकर 30 लाख रुपए मुआवजा, आश्रित परिवार को दो नौकरी और पेंशन की मांग की। जिस पर प्रबंधन द्वारा दाह संस्कार के तौर पर तत्काल पचास हजार रुपया देने की बात को दरकिनार किया गया। जिससे ग्रामीण आक्रोशित होते हुए पुनः धरना पर बैठ गए। समाचार लिखे जाने तक धरना प्रदर्शन जारी है। धरना में जेएलकेएम के मांडू विस पूर्व प्रत्याशी बिहारी महतो, रूपा महतो, लीलावती देवी, सुलेखा देवी, ममता देवी, बबीता देवी, बबीता कुमारी, गुड्डी देवी, रवि कुमार महतो, अनिल महतो, निखिल महतो, पिंटू कुमार महतो, सत्येंद्र महतो, तुलेश्वर महतो, सुरेंद्र महतो, प्रीति महतो, पनेश्वर महतो, गुड्डी देवी, सीता देवी, पूजा यादव, देवानंद महतो, आनंद महतो, प्रभुदयाल महतो समेत कई ग्रामीण शामिल रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


