Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»करमा प्रोजेक्ट हादसा:आंदोलन से सीसीएल को एक करोड़ का नुकसान, थाने में शिकायत
#Trending

करमा प्रोजेक्ट हादसा:आंदोलन से सीसीएल को एक करोड़ का नुकसान, थाने में शिकायत

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरJuly 8, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

जेएलकेएम के दो नेताओं समेत 6 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, कुजू पुलिस पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल में जुटी

रामगढ़। करमा प्रोजेक्ट में अवैध खनन में मारे गए चार लोगों के मामले में अबतक दो मामला दर्ज हो चुका है। पहले मांडू सीओ ने सीसीएल अधिकारी और कर्मियों पर मामला दर्ज कराया। अब सीसीएल ने कुजू ओपी में मामला दर्ज कराकर राजनीतिक पार्टियां पर गंभीर आरोप लगाया है।

ग़ैर क़ानूनी हुआ आंदोलन, सीसीएल को भारी नुक़सान

उसने बताया कि ग़ैर क़ानूनी तरीके किया गया आंदोलन से सीसीएल को कितना नुकसान हुआ है। सीसीएल सुरक्षा प्रभारी ने आवेदन में बताया है कि आंदोलन से सीसीएल को एक करोड रुपए का नुकसान हुआ है। इस मामले में जेएलकेएम के दो नेताओं बिहारी महतो और पनेश्वर महतो समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ सुरक्षा प्रभारी ने कुजू ओपी में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

अवैध खनन में लगे हुए थे कई महिला और पुरुष

करमा परियोजना के सुरक्षा प्रभारी यासर अराफात ने पुलिस को बताया कि 4 जुलाई की रात गश्ती दल महुआ टुंगरी में निरीक्षण करने गया हुआ था। इस दौरान उन्होंने देखा कि काफी संख्या में महिला और पुरुष अवैध खनन कार्य में लगे हुए हैं। जब गश्ती दल ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो उनपर अवैध खनन करने वाले लोगों ने पथराव भी किया। गश्ती दल के हटते ही वहां दोबारा अवैध खनन शुरू हुआ और चाल धंसने से चार मजदूरों की मौत हो गई। सुरक्षा प्रभारी यासर अराफात ने बताया कि मलबे से एक मजदूर की लाश निकाली गई। वहां पता चला कि ग्रामीणों के द्वारा पहले ही तीन लाशों को निकाल लिया गया था और उसे लेकर हुए फरार हो गए।

जेएलकेएम नेताओं ने मृतक के परिजनों को दिया प्रलोभन, किया आंदोलन

सुरक्षा प्रभारी यासर अराफात ने जेएलकेएम के दो नेता समेत कुल 6 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने बताया कि वे लोग मृतकों के परिजनों को बहला फुसलाकर एवं तरह तरह के प्रलोभन दे कर आंदोलन किया। इनमें रवि महतो केदला, रूपा देवी करमा (अग्बा टांड़), बिहारी महतो केदला, पनेश्वर महतो रामगढ़, लीलावती देवी करमा (अम्बा टांड़), मो मुस्लिम एवं अन्य लोगो के द्वारा तीन शवों को करमा परियोजना के मुख्य द्वार के सामने रखकर गेट को जाम किया गया।

कार्यालय बंद होने से सीसीएल को हुआ एक करोड का नुकसान

सुरक्षा प्रभारी ने पुलिस को बताया कि सीसीएल कंपनी और झारखंड सरकार को भारी राजस्व की हानि हुई है । साथ ही कंपनी के सरकारी गार्ड एवं कर्मियों के साथ मारपीट किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। अब तक करमा परियोजना का लगभग 2500 टन कोयला एवं 4000 क्यूबिक मीटर ओवर बर्डन का उत्पादन नहीं हो पाया। जिससे लगभग 1 करोड रुपये की क्षति कंपनी एवं झारखंड सरकार को हो चुकी है। इस समस्त भीड़ का नेतृत्व मुस्लिम अंसारी, पिता – लाल मोहम्मद अंसारी, ग्राम – महुवा टुंगरी द्वारा किया जा रहा था। पुलिस ने उन लोगों के विरुद्ध सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने एवं राजस्व को नुकसान पहुंचाने को लेकर कार्रवाई शुरू की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.