जामताड़ा। जामताड़ा के लाल ने यूनाइटेड किंगडम लंदन में धमाल मचा दिया है। विदित हो कि जामताड़ा भाजपा के वरिष्ठ नेता हरिमोहन मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र की उपलब्धि से जामताड़ा वासी खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे है। बताते चले कि हरिमोहन मिश्रा के ज्येष्ठ पुत्र कुमार दिव्यांक क्रेन फिल्ड यूनिवर्सिटी यू के लंदन से मास्टर्स इन स्ट्रैटेजिक मार्केटिंग की पढ़ाई की है। जहां दिव्यांक ने मेकडोनाल्ड प्राइस फाॅर द बेस्ट थिसिस और डायरेक्टर्स प्राइस फाॅर द ओवर औल कंट्रिब्यूशन प्राप्त किया है। दिव्यांक ने बताया कि लंदन में उसके द्वारा खुद के योग्यता संवर्धन किया है। उसे वहां कोई रोकने का विचार नहीं है। उसने बताया कि अपने मातृभूमि भारत से काफी प्यार है। और वह जल्द अपने देश लौटकर खुद का व्यवसाय शुरू करना चाहता है। ताकि देश विकसित हो रहे अर्थव्यवस्था में अपना योगदान दे सकें। बाताते चले कि दिव्यांक की शुरुआती पढ़ाई एडवर्ड स्कूल जामताड़ा में कक्षा 3 में हुई। इसके आगे की पूरी पढ़ाई डीपीएस रांची स्कूल में हुई थी। टेक की पढ़ाई एस आर एम चेन्नई से पूर्ण हुआ। आगे की पढ़ाई के लिए लंदन चला गया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


