क्या हुआ एफ़आईआर, कौन कौन है आरोपी, क्या लगा है आरोप, जाने एफ़आईआर हुबहू रिपोर्ट
रामगढ़। रामगढ़ थाना में नेहा सिंह उम्र 40 वर्ष पति अनिल कुमार सिह ग्राम-लपंगा कॉलोनी, थाना-मदानीनगर ओ०पी० जिला-रामगढ़ ने एक आवेदन दी है। इसी आवेदन पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
क्या है आवेदन में, नेहा सिंह ने किया लगाया आरोप
नेहा सिंह ने आवेदन में आगे लिखा है कि वर्तमान में मैं अर्शी गारमेंट गोला रोड़ बाजार टांड, रामगढ़ में पार्टनरशीप मे दुकान चलाती हूँ। मेरे दुकान में अफताब अंसारी पिता-स्व० गफ्फार अंसारी ग्राम-लारी कला थाना रजरप्पा जिला-रामगढ़ भी काम करता है। 23 जुलाई 2025 को समय करीब 03:00 बजे सात-आठ की संख्या में लोग मेरे दुकान में घुसे और अपने आप को हिन्दु टाईगर फोर्स का सदस्य बतायें
अफताब अंसारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगा किया मारपीट
आवेदन में आगे लिखा है कि हमारे स्टाफ अफताब अंसारी पर ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाकर जान मारने के नियत से पेट, सीना तथा गर्दन पर मुक्का एवं लात से मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान अफताब अंसारी जमीन पर गिर गया तब भी वे लोग बुरी तरह मारते-पिटते घसीटकर बाहर रोड पर ले गये। जब हमलोग बचाने का प्रयास किये तो वे लोग हमारे साथ भी बतमीजी एवं छेडछाड किये। उसके बाद हमलोग किसी तरह हिम्मत करके अफताब अंसारी को उक्त भीड़ से निकालकर अपने दुकान के अंदर रूम में बंद कर दिया। मारपीट के दौरान उनलोगों के द्वारा मुस्लिम धर्मावलम्बियों को इंगित कर गंदा गंदा गाली दे रहे थे। साथ ही उक्त मारपीट की घटना के संबंध में दीपक सिसोदिया पता बंसत विहार कॉलोनी न्यु शांति सिनेमा हॉल के पीछे, थाना-रामगढ जिला-रामगढ़ के द्वारा अपने फेसबुक पेज पर लिखा गया है कि “कुछ दिन पूर्व हिन्दु टाईगर फोर्स से एक हिन्दु आदिवासी युवती के द्वारा मदद मांगा गया था जिसमे यह गुड्डु उर्फ अफताब अंसारी नौकरी देने के बहाने यौन शोषन किया और फोटो वीडियों बनाकर धम्र परिवर्तन कराने के लिए ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता को आश्वासन दिया था कि न्याय होगा और कई दिनों से HTF टीम इसको तलाश कर रही थी जिससे आज इसको चट्टी बाजार रामगढ़ से पकड़ा और पीड़िता के साथ न्याय हुआ तत्पश्चात् अफताब अंसारी का फोटो लगाया हुआ है” तथा राजेश सिन्हा के द्वारा वाट्सएप्प ग्रुप में दीपक सिसोदिया के द्वारा उक्त घटना के संबंध में फेसबुक पर लिखे गये बातो को स्क्रीनसीट करके हमारे दुकान के संचालक शमीम अंसारी को इंगित करते हुए लिखा गया है कि भुरकुड़ा के एक मुस्लिम कपडा व्यावसायी लव जिहाद को बढ़ावा दे रहा है, खुद भी देह व्यापार में जेल जा चुका है करोड़ो के कमेटी घोटाला में भी शामिल है। भुरकुंडा के घोटाले के पैसे से रामगढ़ में बड़ा दुकान खोला है। उस पर भी कार्रवाई बहुत आवश्यक है।
सामाजिक सौहार्द एवं समप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का आरोप
” राजेश सिन्हा एवं दीपक सिसोदिया के द्वारा फेसबुक एवं वाट्सएप्प पर उक्त बातों को लिखकर वायरल किया जा रहा है। जिससे सामाजिक सौहार्द एवं समप्रदायिक तनाव बढ़ रहा है। मारपीट के घटना दुकान में लगे सी०सी०टी०वी० फुटेज में कैद हुई थी। जब हमलोगों के द्वारा सी०सी०टी०वी में देखकर लोगों को पहचान करवाया गया तो मारपीट करने वालों का नाम क्रमशः 1. मनीष कुमार पासवान पिता-पप्पु पासवान सा० दुसाध महल्ला थाना जिला-रामगढ़ 2. गंगा बेदिया पिता-लागा वेदिया ग्राम हेसला, थाना जिला रामगढ़ तथा अन्य अज्ञात लोग का पता चला है। मारपीट के सबंध में जब मेरे दुकान के संचालक शमीम अंसारी के द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाया गया। जब भी राजेश सिन्हा, दीपक सिसोदिया के द्वारा अफताब और हमे जान मारने की धमकी देते हुए बोला गया कि मारपीट करने वाले हिन्दु टाइगर फोर्स के लड़के हमारे है तथा हमलोग ही उनलोगों को तुम्हारे दुकान में भेजे थे।
अप्रिय घटना की आशंका
आवेदन में नेहा सिंह ने लिखा है कि मुझे डर है कि उपरोक्त लोगों के द्वारा कभी भी मेरे साथ अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते है। मुझे पुरा आशंका है कि राजेश सिन्हा एवं दीपक सिसोदिया के द्वारा षंडयत्र पूर्वक उक्त घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
इन लोगों पर हुआ मुकदमा
मामले में रामगढ़ पुलिस ने रामगढ़ थाना कांड संख्या 199/25 के तहत राजेश सिन्हा, दीपक सिसोदिया, मनीष कुमार पासवान पिता-पप्पु पासवान सा० दुसाध महल्ला थाना जिला रामगढ़, गंगा बेदिया पिता-लागा बेदिया ग्राम-हेसला, थाना जिला-रामगढ़ तथा अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की है।


