दो मनचलों ने दिया घटना को अंजाम, सीसीटीवी से हुई पहचान, पुलिस जाँच में जुटी
रामगढ़। रामगढ़ में दो मनचलों ने युवती से छेड़खानी किया। विरोध करने पर गोलीबारी कर दी। यह घटना बुधवार को यह घटना रांची-पटना मुख्यमार्ग एनएच 33 पर पटेल चौक और कल्याणी ढाबा में हुआ है। इस वारदात में कार पर सवार दो युवकों और तीन युवतियों की जान बाल बाल बची, लेकिन गाड़ी का शीशा टूट गया। इस घटना के बाद रामगढ़ थाना पुलिस भी हरकत में आई और अब उन लोगों की तलाश कर रही है, जिन लोगों ने गोली चलाकर पुलिस को चुनौती दी है।
कल्याणी ढाबा में युवतियों के साथ हुई छेड़खानी
रामगढ़ थाने में 28 वर्षीय युवक विमल कुमार सोनी ने इस पूरी घटना की सूचना दर्ज कराई है। भुरकुंडा ओपी क्षेत्र के रिवर साइड के रहने वाले शिवम कुमार सोनी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार की रात 1:00 बजे वह बुध बाजार से टाटा टिगोर कार जेएच 01 डीवाई 7514 से निकला था। रास्ते में बुध बाजार के पास ही अपनी जान पहचान की तीन युवतियों को कार में बिठाया। वे उन लोगों को खाना खिलाने के लिए निकला था। रास्ते में सभी होटल और रेस्टोरेंट बंद होने के कारण वे लोग रामगढ़ फोरलेन हाईवे पर पहुंच गए। वहां उन लोगों ने कल्याणी ढाबा को खुला देखा और उसके बाद कल्याणी ढाबा में खाना खाने के लिए बैठ गए। सुबह 4:00 बजे खाना खाने के बाद वे लोग निकलने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान गुनगुन कुमारी आइसक्रीम लेने दोबारा होटल में गई। वहीं पर बैठे हुए दो लोगों ने उसपर अश्लील टिप्पणी की।
अमन तिवारी और शिवम अनजान लोगों से भिड़ गए
युवती से छेड़खानी की जानकारी मिलते हैं शिवम अपने दोस्त अमन तिवारी और तीनों लड़कियां उस अनजान शख्स से भिड़ गए जिसने अश्लील टिप्पणी की थी। इसके बाद होटल के लोगों ने उन लोगों को समझाकर कार में बिठाया। होटल से निकलते ही उन दो लोगों ने यामाहा मोटरसाइकिल से उनका पीछा किया और पटेल चौक के पास उनकी गाड़ी पर गोली चला दी। जब वे लोग डर से वापस होटल पहुंचे तो सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की पहचान हुई।
सीसीटीवी से हुई मनचलों की पहचान
शिवम ने पुलिस को बताया कि कल्याणी ढाबा में पहुंचते ही उन लोगों ने देखा कि उनकी कर का शीशा टूटा हुआ है और बाएं दरवाजे पर गोली का निशान है। उन्होंने तत्काल कार के मालिक विक्रम कुमार सोनी को वहां बुलवाया। सीसीटीवी फुटेज में देखकर अनिल यादव और मनोज महतो के रूप में पहचान हुई है। उन लोगों ने मोटरसाइकिल से पीछा कर युवक और युवतियों को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी।
अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हो रही छापेमारी
रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडे ने बताया कि जिन अपराधियों के द्वारा गोली चलाई गई है, उनकी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी जारी है। उनके घरों और संदिग्ध ठिकानों पर पुलिस पहुंच रही है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।


