Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»रामगढ़ में फिर चमका हथियार: अपराधियों ने जीसी जेलर्स में की लूटपाट, कट्टा छोड़ भागा बदमाश, दुकानदार घायल, पढ़े खबर
#Trending

रामगढ़ में फिर चमका हथियार: अपराधियों ने जीसी जेलर्स में की लूटपाट, कट्टा छोड़ भागा बदमाश, दुकानदार घायल, पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 7, 20252 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

4 से 5 अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम, लाखों रुपए कैश, जेवर और मोबाइल लूट भागे अपराधी

रामगढ़। रामगढ़ में एक बार फिर हथियार चमका है। हथियारबंद अपराधियों ने शहर के बीचोबीच और रामगढ़ थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित जीसी ज्वैलर्स में धावा बोलकर लूटपाट किया है। विरोध करने पर अपराधियों ने दुकानदार को मारकर लहूलुहान कर दिया। जिसके बाद एक कट्टा छोड़कर भागने में सफल रहा। पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू कर दी है।

आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है

जानकारी के अनुसार रविवार की देर शाम आधा दर्जन नकाबपोश अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। दहशत फैलाने के लिए अपराधियों ने दो राउंड गोली भी चलाई है और भाग निकला। इधर घटनास्थल पहुंची पुलिस ने दुकान मालिक आशीष कुमार को घायल अवस्था में देखा और इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

अपराधियों से भिड़े दुकान मालिक

 

घायल आशीष कुमार ने बताया कि नकाबपोश आधा दर्जन अपराधियों ने उनके घर में संचालित हो रहे जेसी ज्वेलर्स नामक दुकान पर हमला किया। कई लोगों के हाथों में हथियार थे और उन लोगों ने वहां लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान दुकान के मालिक के साथ अपराधियों ने हाथापाई की। अपराधियों ने पिस्तौल के बट से वार कर उन्हें घायल कर दिया।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे

जेसी ज्वेलर्स दुकान आशीष कुमार द्वारा अपने घर में ही संचालित किया जा रहा था। वह वहां से होलसेल का काम करते थे। रविवार की शाम जब अपराधियों ने उनके दुकान पर हमला किया, तब दुकान में सिर्फ आशीष और उनका स्टाफ विनय कुमार वहां मौजूद थे। जब अपराधियों ने उन्हें घायल किया और गोली चलाई तो उसकी आवाज सुनकर आशीष के पिता जगदीश शाह और उनकी मां चिंता देवी वहां पहुंचे। लूट की घटना को अंजाम देकर अपराधी हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गए।

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

लूट की घटना को अंजाम देने के बाद नकाबपोश सभी अपराधी बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। रामगढ़ पुलिस अपराधियों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

दूधमटिया बना कोयला तस्करों का सुरक्षित ठिकाना!, रोजाना 25 से अधिक हाईवा कोयला हो रहा पार, भारी मशीनों से अवैध खनन का खेल जारी, पढ़े पूरी खबर

June 10, 2026

रजरप्पा की बेटी श्रेया पंडा ने रचा इतिहास : 21 की उम्र में बनाया ‘मेड इन इंडिया’ ह्यूमनॉइड रोबोट SIENA, देशभर की लड़कियों के लिए बनीं प्रेरणा पंडा समाज में खुशी की लहर, लोगों ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की

June 2, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : राहुल दुबे गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व जिंदा कारतूस बरामद

May 26, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.