Close Menu
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Facebook X (Twitter) Instagram
Khabar BolKhabar Bol
  • होम
  • देश-विदेश
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
  • रांची
  • रामगढ़
  • हजारीबाग
  • कोडरमा
  • खूंटी
  • गिरिडीह
  • बोकारो
  • धनबाद
  • चतरा
  • गुमला
  • चाईबासा
  • जमशेदपुर
  • अन्य
    • गोड्डा
    • गढ़वा
    • जामतारा
    • दुमका
    • देवघर
    • पलामू
    • पाकुड़
    • लातेहार
    • लोहरदगा
    • सराइकेला-खरसावां
    • साहेबगंज
    • सिमडेगा
Khabar BolKhabar Bol
  • #ट्रेंडिंग
  • देश-विदेश
  • झारखंड
  • बिहार
  • लाइफस्टाइल
  • स्पोर्ट्स
  • धर्म-ज्योतिषी
Home»#Trending»दोस्ती में दरार: रामगढ़ में कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाला दोस्त बना दुश्मन, एक दूसरे के खिलाफ कराया मामला दर्ज, क्या है मामला पढ़े खबर
#Trending

दोस्ती में दरार: रामगढ़ में कंधे से कंधे मिलाकर चलने वाला दोस्त बना दुश्मन, एक दूसरे के खिलाफ कराया मामला दर्ज, क्या है मामला पढ़े खबर

खबरबोल एडिटरBy खबरबोल एडिटरSeptember 4, 20253 Mins Read
Share
Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

एक दूसरे पर किया प्रहार, हुआ लहूलुहान, देखे पूरी रिपोर्ट

रामगढ़। शहर में हिंदू संगठन में शामिल दो नेताओं के बीच का झगड़ा चर्चा का विषय बन गया है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस झगड़े के बीच हथियार चमकाए जाने की बात भी सामने आई है। विहिप के जिला मंत्री छोटू वर्मा के द्वारा पुलिस को दिए गए आवेदन में कहा गया है कि वह एक सामाजिक कार्यकर्ता है और कुछ आसामाजिक कार्यकर्ता उनसे नाराज रहते हैं। 31 अगस्त की रात वे खाना खाकर सुरेंद्र लाइन होटल से निकल रहे थे, तभी विकास नगर निवासी दीपक मिश्रा पिता सुरेंद्र मिश्रा, अनिल यादव, अंबुज पांडे, शुभम पांडे और अन्य दो लोगों ने उनके साथ मारपीट करने लगे। उन लोगों ने उन्हें कहा कि उनके होटल का बकाया बिल का भुगतान अभी करना होगा। उनके मना करने पर अनिल यादव ने अपने कमर में रखे रिवाल्वर को भी चमकाया। इसी दौरान दीपक मिश्रा ने उनकी जेब से 12 हजार रुपए निकाल लिए। उन लोगों ने कहा कि वे गिरोह के आदमी है और वह कुछ भी कर सकते हैं। इस घटना के बाद 1 सितंबर की सुबह में मॉर्निंग वॉक के दौरान श्रवण होटल के पास उन सभी अभियुक्तों ने एक बार फिर उन्हें घेर लिया। विहिप नेता छोटू वर्मा ने उनका विरोध किया तो उन लोग ने उनके साथ हाथापाई की। छोटू वर्मा ने पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करने और सीसीटीवी फुटेज में दर्ज हुए वीडियो को देखकर आसामाजिक और अपराधी किस्म के लोगों पर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष पर हुआ हमला

दूसरा आवेदन हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मिश्रा ने भी थाने में दिया है। उन्होंने कहा है कि 31 अगस्त की रात वे अपने मित्र अंबुज पांडे के साथ नया मोड़ कुजू से लौट रहे थे और सुरेंद्र होटल में खाना खाने रुके। वहां पहले से ही छोटू वर्मा, गौतम महतो और छह अन्य लोग मौजूद थे। इन लोगों को देखकर उन लोगों ने टिप्पणी करनी शुरू कर दी। जैसे ही वह अनदेखा कर आगे बढ़े, तभी छोटू वर्मा ने बियर के बोतल से उनका सिर फोड़ दिया। साथ ही इस टूटे हुए बोतल से दोबारा हमला किया। तब तक दीपक मिश्रा ने उनका हाथ पकड़ लिया। अंबुज पांडे जब उन्हें बचाने आए तो गौतम महतो ने भी बियर की बोतल से उसके सिर पर हमला किया जिससे अंबुज का सिर फट गया। इसके बाद में दोनों भाग कर रामगढ़ थाने पहुंचे। लेकिन छोटू वर्मा और गौतम महतो उनका पीछा करते हुए थाने पहुंचे और वहां भी जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने भी इस मामले में कार्रवाई करने की मांग की है।

WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now
Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

Related Posts

पत्रकारों पर हमले के विरोध में रामगढ़ में उग्र प्रदर्शन, मंत्री के खिलाफ फूटा आक्रोश, पत्रकार संस्कार और मर्यादा में बंधे होते हैं, संयम की परीक्षा ने ले मंत्री इरफान:बीरू कुमार

May 1, 2026

खनन विभाग में विधायक का भरोसेमंद चेहरा, भोला महतो बने प्रतिनिधि, मांडू की राजनीति में हलचल, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026

महायज्ञ में शामिल होने मांडू पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, राज्य सरकार पर किया तीखा हमला, रामगढ़ और राज्य में कोयला तस्करी बेलगाम:आदित्य साहू, और क्या बोले आदित्य साहू, पढ़े पूरी खबर

April 16, 2026
© 2026 Khabar Bol. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.