झारखंड…हिंदी दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी न सिर्फ संवाद का माध्यम है, बल्कि हमारी पहचान और संस्कारों की जीवंत धरोहर भी है। पीएम ने दुनिया भर में हिंदी के बढ़ते सम्मान को भारतीयों के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय बताया।
हिंदी दिवस का महत्व
हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिंदी को भारत की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया था। यह दिन हिंदी के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को दर्शाता है।
पीएम मोदी का संदेश
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी ने लिखा, “सभी को हिंदी दिवस की अनंत शुभकामनाएं। हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की धरोहर है।” उन्होंने देशवासियों से हिंदी सहित सभी भारतीय भाषाओं को समृद्ध करने और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा, “विश्व में हिंदी का बढ़ता सम्मान हम सभी के लिए गर्व की बात है।”


